फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the ninth day of Dudhwa personnel continued on dharna

दुधवा में नवें दिन भी जारी रहा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2016 07:05 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 05 Feb 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
In the ninth day of Dudhwa personnel continued on dharna
 दुधवा कर्मियों का आंदोलन नवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने दुधवा कैंपस पहुंचकर डीएम के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कर्मचारी नवें दिन भी अपनी मांगों पर अड़े रहे और कहा कि आंदोलन तभी खत्म करेंगे जब डीएम पर कार्रवाई हो जाएगी।
विज्ञापन

दुधवा के जिप्सी चालकों ने डीएम के इशारे पर उनकी जिप्सियों को उठा ले जाने और फिर उन्हें सीज करने समेत किशनपुर में कर्मियों की पिटाई आदि का आरोप लगाते हुए 28 जनवरी से कार्य बहिष्कार कर रखा है। इसके चलते करीब दो दिन दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों को पार्क भ्रमण नहीं कराया जा सका था। माहौल को देखते हुए डीडी पीपी सिंह ने सरकारी वाहनों को लगाकर पर्यटन शुरू करा दिया था लेकिन जिप्सी चालकों, गाइडों और दैनिक कर्मियों के दबाव के चलते सरकारी वाहनों के चालकों ने भी कार्य से इंकार कर दिया था। इसके बाद पार्क के प्रमुख संगठन फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन ने भी धरने पर बैठे कर्मचारियों को अपना समर्थन दे दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नौवें दिन भी कर्मचारियों का धरना पूर्व की तरह जारी रहा। दुधवा कैं पस पहुंचकर कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामकुमार ने बताया कि संगठन के सभी कर्मचारी अपनी  बात पर कायम हैं और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कर सकते हैं शस्त्र जमा
फेडरेशन आफ फारेस्ट ने चेतावनी दी थी कि मामले में कार्रवाई न हुई तो वह छह फरवरी को शस्त्र जमा कर देंगे। शुक्रवार को इस मामले में कोई भी प्रक्रिया या कार्रवाई नजर नहीं आई जिससे कि शनिवार को उनके शस्त्र जमा करने की संभावना दिखाई दे रही है।

पार्क में पसरा है सन्नाटा
दुधवा कर्मियों की हड़ताल के चलते परिसर में सन्नाटा है। साथ ही पर्यटक भी इस हड़ताल के चलते दुधवा की तरफ आकर्षित नहीं हो पा रहे हैं। पर्यटकों के न आने से दुधवा कैम्पस, स्वागत कक्ष तथा कैंटीन में भी सन्नाटा पसर गया है।

अधिकारियों की कोशिशें हो रही नाकाम
दुधवा नेशनल पार्क में जारी कर्मियों की हड़ताल को खत्म करने के लिए पार्क अधिकारी लगातार उनपर दबाव बना रहे हैं लेकिन उसमें उनको कामयाबी नहीं मिल पा रही है।


हो सकता है और जिलों में भी आंदोलन
डीएम के खिलाफ चल रहे आंदोलन को जल्द ही और गति मिल सकती है। स्थानीय पदाधिकारियों ने उच्च पदाधिकारियों से संपर्क साधा है जल्द ही वे यहां आएंगे और यहां आने के बाद सहमति बनी तो आंदोलन को कई और जिलों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed