फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the investigation of 138 people, a fever victim was found malaria positive

138 लोगों की जांच में एक बुखार पीड़ित मिला मलेरिया पॉजिटिव

Sat, 03 Sep 2022 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
In the investigation of 138 people, a fever victim was found malaria positive
जांच करती डॉक्टरों की टीम।
मैगलगंज क्षेत्र में फैले बुखार से गांव के लोगों में है दहशत
विज्ञापन

मैगलगंज। थाना क्षेत्र के एक किशोर की बुखार से मौत के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने रहजनिया गांव पहुंचकर 138 लोगों की जांच करवाई, जिसमें दो मलेरिया के रोगी मिले। उधर, क्षेत्र में फैले बुखार से गांव के लोगों में दहशत है।
पसगवां सीएचसी के गांव राहजनियां निवासी एक बुखार पीड़ित किशोर की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान शाहजहांपुर में मौत के बाद शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगा, जिसमें 138 की जांच कर दवाएं दी गईं। इसमें एक बुखार पीड़ित मलेरिया पॉजिटिव मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि गांव में कई लोगों के बुखार से पीड़ित होने और एक किशोर की मौत होने की सूचना मिली थी। इस पर गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम भेजकर शिविर लगवाया गया। साथ ही किशोर की मौत के कारणों का सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि किशोर की मलेरिया से मौत नहीं हुई है। एक बुखार पीड़ित की रिपोर्ट मलेरिया धनात्मक मिली है, जबकि अन्य सभी सामान्य बुखार से पीड़ित मिले। गांव में साफ सफाई के साथ एंटी लार्वा का भी छिड़काव किया गया है। इससे पहले रहजनिया गांव में मंगलवार को 45 वर्षीय महेंद्र और 21 वर्षीय खैरू की तेज बुखार से मौत हो गई थी, जबकि बुधवार को शाम 7:00 बजे नवनीत की शाहजहांपुर के एक अस्पताल में मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed