{"_id":"582089d94f1c1bf67eb37f4d","slug":"in-the-grip-of-high-tension-line-burning-flames-come-and-pick-up-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर धू-धू कर जल उठा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर धू-धू कर जल उठा ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो ममरी/संसारपुर (लखीमपुर खीरी)।
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
चालक-क्लीनर भी झुलसे, भर्ती
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर रविवार की रात एक ट्रक धू-धू कर जल उठा। इस हादसे में चालक और क्लीनर भी झुलस गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रविवार की रात गाजियाबाद से बिजली का सामान लोडकर बिहार जा रहा ट्रक संख्या 21बीएन 0947 ग्राम कुंवरपुर स्थित पुलिस पिकेट के समीप 11 हजार बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई। चालक मोबीस, क्लीनर इबरान ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। फिर भी दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पिकेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने फायर सर्विस स्टेशन गोला और एसओ हैदराबाद को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू कराया। जब तक आग पर काबू पाया गया ट्रक में रखा में हजारों का सामान राख हो गया।