{"_id":"628a89c686e8be02e02ff1ab","slug":"in-the-eight-month-old-case-a-report-of-gang-rape-has-been-filed-on-three-including-the-brother-in-law-lakhimpur-news-bly485694222","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह पुराने मामले में तहेरे भाई समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह पुराने मामले में तहेरे भाई समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
आपत्तिजनक फोटो, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
मैलानी। थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित के सगे तहेरे भाई समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामला आठ महीने पुराना बताया जा रहा है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि पिछले साल वह सगे ताऊ के घर मितौली जाया-आया करती थी। वहां तहेरे भाई आजाद अहमद ने आपत्तिजनक फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन संबंध बनाए। दस अक्तूबर 2021 को आजाद अपने चचेरे बहनोई अब्दुल वहीद निवासी ग्राम भुड़वारा थाना गोला के साथ उसके घर आया और जरूरी काम बताकर बुला ले गया। ये लोग उसे नसीरुद्दीन निवासी मोहल्ला ईदगाह गोला के यहां लाए। यहां तीन दिनों तक कमरे में बंद रखकर आजाद अहमद, अब्दुल वहीद, नसीरुद्दीन ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद लखीमपुर खीरी कचहरी ले गए और वहां पर कुछ लिखापढ़ी कराकर सादे कागजों, स्टांप और रजिस्टर आदि पर दस्तखत कराए। ब्लैकमेल कर धमकी देते हुए आरोपी उसे शारीरिक शोषण के लिए बुलाते थे। परेशान होकर उसने 30 अप्रैल को घरवालों को अपने साथ घटी पूरी घटना बताई।
पीड़िता के पिता ने एक मई को संसारपुर चौकी में पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार शाम को तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।