फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the battle of the two departments work stalled

दो विभागों की जंग में कामकाज ठप

Tue, 12 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 12 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
अब ग्राम्य विकास महापरिषद आंदोलन की राह पर
विज्ञापन

13 से 23 जुलाई तक करेंगे विरोध प्रदर्शन
ग्राम्य विकास और पंचायत राज के बीच बढ़ा टकराव
आवास योजना के पात्रों को पूरा नहीं हो सका सर्वे

ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से मुक्त होने के लिए पंचायत राज विभाग के विरोध प्रदर्शन के बाद दोनों विभागों के बीच टकराव की जमीन तैयार हो गई है। अपनी मांग को लेकर आंदोलन तेज करने के लिए पंचायत राज महासंघ ने व्यापक पैमाने पर रणनीति बनाई है, जिसके जवाब में ग्राम्य विकास महापरिषद ने भी मोर्चेबंदी करते हुए आंदोलन का खाका तैयार किया है। बीडीओ समेत ग्राम्य विकास के अधिकारियों ने मंगलवार को डीएम और सीडीओ को ज्ञापन देकर प्रांतीय आह्वान पर 13 से 23 जुलाई 2016 तक विभिन्न तरीकों से आंदोलन करने का एलान किया है। 
उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद ने खंड स्तरीय विकास प्रशासन के सुदृढ़ीकरण के लिए चौदहवें वित्त आयोग के अनुदान विषयक शासनादेश को जारी न करने पर रोष जताया है। महापरिषद जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा है कि ग्राम्य विकास की अन्य मांगों के संबंध में शासन देरी कर रहा है, जिससे प्रांतीय संगठन के आह्वान पर आंदोलन करने का निर्णय किया गया हैै। इसकी शुरुआत बुधवार से प्रत्येक ब्लाक और जनपद मुख्यालय पर सहभागी संगठनों के साथ गेट मीटिंग की जाएगी, जिसमें पंचायत राज विभाग के वास्तविक उद्देश्यों, बीडीओ, सीडीओ और डीएम के संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। 14 से 18 जुलाई 2016 तक विरोध स्वरूप अधिकारी और कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 19 जुलाई 2016 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी विरोध करेंगे। 21 से 23 जुलाई 2016 तक मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण के लिए ब्लाक और जिला मुख्यालय पर अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराकर कार्य बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वाले अधिकारियों में बीडीओ भूषण कुमार, रचना गुप्ता, जिला मंत्री अनुज अवस्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

--
लखनऊ में बैठक कर तय होगी आगे की रणनीति 
इस आंदोलन के दौरान ग्राम्य विकास महापरिषद की मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के संकेत अधिकारियों ने दिए हैं। अध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि 24 जुलाई 2016 को प्रांतीय कार्यकारिणी की लखनऊ में बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर निर्णय किया जाएगा। मसलन सभी अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डीडीओ और पीडी देंगे आंदोलन को धार
महापरिषद ने आंदोलन को धार देने के लिए जिला विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक को पत्र लिखा है, जिसमें प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई हैै। 

--
आवास लाभार्थियों को झटका
दो विभागों के बीच चल रही रस्साकसी से कई योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हुआ है, जिससे लाभार्थियों को झटका लगा है। मसलन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता सूची के सर्वे का कार्य सभी ब्लाकों को 30 जून तक पूरा करना था, जिसके बाद जिले को लक्ष्य आवंटित होना है। जुलाई का पहला पखवाड़ा बीतने को है, लेकिन अभी 50 फीसदी सर्वे पूरा नहीं हो पाया है। पीडी दिनेश सिंह नेे इस संबंध में सभी बीडीओ को नोटिस भेजी है। वहीं बीडीओ का तर्क है कि ब्लाकों में एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed