फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the 12th and 10 divine Khare By Mansi in th top

12 वीं में दिव्य खरे और 10 वीं में मानसी ने किया टॉप

Tue, 19 May 2015 12:42 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
In the 12th and 10 divine Khare By Mansi in th top
आईएससी 12 वीं में लखनऊ पब्लिक स्कूल के दिव्य खरे ने 96.25 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है, जबकि 10 वीं में चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल की मानसी जायसवाल 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की गौरव बनीं।
विज्ञापन

आईएससी 12 वीं में एलपीएस और चिल्ड्रेंस एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यहां 12 वीं में लखनऊ पब्लिक स्कू ल के छात्र दिव्य खरे ने 96.25 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया। दूसरे स्थान पर यहीं के आदर्श वर्मा और मोहत वर्मा रहे, इन दोनों को 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, तीसरे स्थान पर 94.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एलपीएस की मंशा गुलाटी रहीं, जबकि 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एडमांटन स्कूल पलिया के छात्र रोहित वालिया ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल की सृकृति शर्मा और एडमांटन स्कूल पलिया की श्वेता वाजपेयी पांचवे स्थान पर रहीं। इनके अलावा एलपीएएस के मुकुल स्वराज, अभिवर्धन वाजपेयी, दीपक गुप्ता, आयुषी वर्मा, राजन मिश्रा और चिल्ड्रेंस एकेडमी की व्राभवी निगम ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा आईसीएसई 10 वीं में शहर के चिल्ड्रेंस एकेडमी की मानसी जायसवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लखनऊ पब्लिक स्कूल की शोएब निगार दूसरे स्थान पर हैं। एलपीएस के ही सचिन वर्मा और सिक्ता पटेल 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे और एलपीएस की ही तान्या 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहीं। पांचवां स्थान भी एलपीएस के विभू अग्रवाल को मिला। 10 वीं में इन मेधावियों के अलावा मानसी श्रीवास्तव, सुभी मिश्रा, सृजन तिवारी, ईसा अंसारी, अनुश्री वर्मा और सतवीर कौर ने जिले में शानदार स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
शहर में एलपीएस और चिल्ड्रेेंस एकेडमी के शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं पलियाकलां के सेंट एल्स स्कूल, द इंडियन एकेडमी, गुरुकुल एकेडमी और एडमांटन स्कूल में भी 10 वीं और 12 वीं का परीक्षाफल शानदार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed