फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In football, Tagore team secured first position and Bose team secured second position

Lakhimpur Kheri News: फुटबाॅल में टैगोर प्रथम और बोस टीम ने पाया दूसरा स्थान

Wed, 17 Dec 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
In football, Tagore team secured first position and Bose team secured second position
सम्पूर्णानगर। पब्लिक इंटर कॉलेज के 51वें वार्षिक खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व हाउस वार फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें टैगोर व बोस हाउस ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन


पब्लिक इंटर काॅलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष एवं उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लगातार 50 वर्ष तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन काॅलेज स्तर पर होता रहा है। इसमें काॅलेज प्रशासन, स्टाफ, अभिभावकों के साथ जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलता आया है। सत्र 2025 में 51वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 18 से 20 दिसंबर तक होगा। आयोजन से पूर्व बैडमिंटन, वॉलीबॉल की स्पर्धा कराई जा चुकी हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने मिल्खा हाउस को हराकर प्रथम स्थान और बोस हाउस ने रोमांचक मुकाबले में नेहरू हाउस को हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान काॅलेज प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गोंड, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, शिक्षक नलिन शर्मा, विनय राय, उमेश विश्वकर्मा, ब्रजेश यादव, शमीम अख्तर, अनूप आदि शिक्षकगण एवं प्रतिभागी बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed