फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In Chhoti Kashi, organic manure will be made from garbage

छोटी काशी में कूड़े कचरे से बनेगी जैविक खाद

Fri, 03 Dec 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
In Chhoti Kashi, organic manure will be made from garbage
प्लांट का उद्घाटन करते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया कूड़ा निस्तारण संयंत्र का उद्घाटन
विज्ञापन

कोटवारा रोड पर नगर पालिका परिषद ने बनवाया कूड़ा निस्तारण स्थल
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार को कोटवारा रोड पर नगर पालिका परिषद की तरफ से बनवाए गए कूड़ा निस्तारण स्थल पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं सांसद अजय मिश्र टेनी ने संयंत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संयंत्र द्वारा कूड़े कचरे से जैविक खाद बनाई जाएगी। साथ ही पॉलिथीन और अन्य प्रकार का कूड़ा अलग किया जाएगा।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत कोटवारा रोड पर करीब 3 एकड़ क्षेत्रफल में 33 लाख 70 हजार की लागत से कूड़ा निस्तारण स्थल बनवाया गया है, जो जिले में नगर को पहली उपलब्धि है। कूड़ा निस्तारण स्थल पर संयंत्र को संचालित करने की जिम्मेदारी आर्यन ग्रुप आफ कंपनीज को दी गई है। उन्होंने कहा कि मानव द्वारा उत्सर्जित कूड़ा कचरा पर्यावरण पर दुष्प्रभाव डालता है, जिसका समुचित निस्तारण आवश्यक है।
विज्ञापन

आयोजन की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुन्ना लाल अवस्थी, दीपक तलवार, विपिन मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित, राजेश बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed