{"_id":"610ed2da8ebc3e7b953edbf0","slug":"in-chauganpur-village-a-mentally-retarded-youth-caused-damage-to-the-shrine-set-it-on-fire-lakhimpur-news-bly4556030142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगानपुर गांव में मानसिक मंदित युवक ने धर्मस्थल को पहुंचाई क्षति, आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगानपुर गांव में मानसिक मंदित युवक ने धर्मस्थल को पहुंचाई क्षति, आग लगाई
विज्ञापन
चपरतला (लखीमपुर खीरी)। मैगलगंज थाना क्षेत्र के चौगानपुर गांव स्थित एक धार्मिक स्थल मेें एक युवक ने तोड़फोड़ कर वहां आग लगा दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय ढुल भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात करा दिया है। एसपी के मुताबिक, रिश्तेदारी में आए मानसिक मंदित युवक ने ऐसा किया है, जिसे पुलिस तलाश रही है।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के चौगानपुर गांव में एक धार्मिक स्थल को शुक्रवार की रात किसी व्यक्ति ने क्षति पहुंचाते हुए वहां आग लगा दी। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। इसके बाद मौके पर एसपी विजय ढुल भी पहुंच गए। उन्होंने हालात का जायजा लेते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि जिला सीतापुर के महोली थानांतर्गत मुड़िया गांव निवासी भगवानदीन के मानसिक मंदित पुत्र शंकर को धार्मिक स्थल के पास देखा गया था। जब ग्रामीणों ने उसको ललकारा तो वह वहां से खेतों में होकर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार, मानसिक मंदित युवक अपनी रिश्तेदारी में गांव में आया हुआ है। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी ने पुलिस बल तैनात करा दिया है। वहीं ग्राम पंचायत चौगानपुर के प्रधान प्रमोद सिंह ने धार्मिक स्थल की मरम्मत के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
चौगानपुर गांव में महोली थाना क्षेत्र का एक मानसिक मंदित शंकर पुत्र भगवानदीन आया था, जिसकी रात में रिश्तेदारों से कुछ कहा सुनी हो गई। इस पर वह धार्मिक स्थल पर जाकर लेट गया। इसके बाद उसने धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचा दी। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
- विजयढुल, एसपी, लखीमपुर खीरी