फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Improvement of toilets until June 22 ultimatum

शौचालयों की दशा सुधारने के लिए 22 जून तक की मोहलत

Mon, 15 Jun 2015 06:27 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 15 Jun 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
Improvement of toilets until June 22 ultimatum
जिले में बदहाल पड़े करीब 150 शौचालयों की दशा सुधारने के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को 22 जून तक की मोहलत दी गई है। साथ ही 25 जून तक शौचालयों के मरम्मत से पूर्व और मरम्मत के  बाद की फोटो उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में गैरहाजिर रहने पर डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने आठ ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिले के प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शौचालयों की मरम्मत, रखरखाव और उन्हें क्रियाशील बनाने को लेकर संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के  साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें डीपीआरओ योगेंद्र कटियार, बीएसए ओपी राय, नंदकिशोर दीक्षित परियोजना समन्वयक (स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण), नीरज मिश्रा डीसी निर्माण, सहायक विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने भाग लिया। बीएसए ओपी राय ने कहा कि पिछले 15 दिनों से शासन और मंडल स्तर से गठित टीमें जिले में भ्रमण कर जर्जर/मरम्मत योग्य स्कूलों के शौचालयों की जांच कर रहे हैं। इसलिए मरम्मत योग्य शौचालयों को शीघ्र क्रियाशील कर लिया जाए। डीपीआरओ ने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर सौंपी गई मरम्मत/जर्जर स्कूल भवनों की सूची और उन्हें को क्रियाशील बनाने के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की। डीपीआरओ ने आठ ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के बिना कारण बताए बैठक से अनुपस्थिति रहने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके एक दिन का वेतन रोक दिया। डीपीआरओ ने कहा कि अगर निर्देशों की अवहेलना की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में करीब 150 स्कूलों के शौचालय बदहाल पड़े हैं, जो इस्तेमाल करने योग्य नहीं रह गए हैं। 13वें वित्त आयोग से इन शौचालयों की दशा सुधारी जानी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed