फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Illegal occupation of Muslim farmers land huts built and BJP flags hoisted in Lakhimpur kheri

UP News: दूसरे समुदाय के किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा कर डाली झोपड़ियां, लगाया भाजपा का झंडा

Thu, 06 Nov 2025 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 04:42 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। धौरहरा तहसील क्षेत्र में दबंगों ने दूसरे समुदाय की जमीन पर अवैध कब्जा कर झोपड़ियां बना लीं। झोपड़ियों पर भाजपा का झंडा लगा दिया। पीड़ित किसान जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।  

विज्ञापन
Illegal occupation of Muslim farmers land huts built and BJP flags hoisted in Lakhimpur kheri
झोपड़ियों पर लगा भाजपा का झंडा - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र के अमेठी ग्राम पंचायत में चकबंदी चल रही है। इसी दौरान कुछ लोगों ने धौरहरा के किसानों की जमीन पर रातोंरात झोपड़ी डालकर अबैध कब्जा कर लिया। झोपड़ियों पर भाजपा का झंडा लगा लिया। जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। 

विज्ञापन


अमेठी ग्राम पंचायत में इन दिनों चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गाटा संख्या 1398 व 1865 भूमि फरीद खान, वहीद खान, हमीद खान, रशीद खान, जमशेद खान, गुलशीद खान, नवीन खान पुत्र गण सईद खान व मुमताज बेगम पत्नी सईद खान निवासी कस्बा धौरहरा संयुक्त रूप से सह खातेदार है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'छत से दरोगा ने दिया धक्का...टूट गई मेरी कमर', सड़क पर गिरे बसपा नेता ने मौत से पहले वीडियो में बताई हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किसानों ने एसडीएम शशिकांत मणि और चकबंदी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी कृषि योग्य निजी भूमि पर ग्राम नामदार खां पुरवा मजरा अमेठी निवासी सतीष, अशोक, जय प्रकाश, विनोद, राकेश, मुन्ना लाल, रमेश, विश्राम, विनोद, गयारे, रामभजन, बृजमोहन, खुशीराम, छत्रपाल आदि ने 12 अक्तूबर को मूंगफली की फसल को तहस-नहस कर दिया। लगभग दो एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर झोपड़ियां डाल दी। 

झोपड़ियों में लगाया भाजपा का झंडा 
आरोपी झोपड़ियों में अपने मवेशियों को बांध रहे हैं। जब विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज के साथ मारपीट पर आमादा हो गए। प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए भाजपा का झंडा झोपड़ियों पर लगा दिया। पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के अलावा चकबंदी अधिकारी और एसडीएम शशिकांत मणि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।

एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने बताया कि शिकायत मिली है। राजस्व और पुलिस टीम मौके पर गई थी, दोनों पक्षों के अभिलेख मांगे हैं, पर हल नहीं निकल सका। पर्याप्त पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा जल्द हटाया जाएगा।

क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने बताया कि यदि अवैध कब्जा किया गया है तो गलत है प्रशासन दोनों पक्षों की बात सुनकर जिसकी भूमि हो उसे दिलाए। पार्टी का झंडा लगाने की मुझे जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed