फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Illegal occupation for 10 years on government housing in Nakah

नकहा के सरकारी आवासों पर 10 साल से अवैध कब्जा

Tue, 01 Aug 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो  खीरी टाउन। Updated Tue, 01 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation for 10 years on government housing in Nakah
कब्जा - फोटो : अमर उजाला
बीडीओ की अंतिम नोटिस पर भी नहीं हटे कब्जेदार
विज्ञापन

तहसील दिवस में उठा मामला 

नकहा ब्लाक के सरकारी आवासों पर 11 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जिन्हें बेदखल करने में विभागीय अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं। बीडीओ अवधेश कुमार ने अंतिम नोटिस जारी कर 27 जुलाई तक आवास खाली करने की चेतावनी दी थी, जिसके बावजूद आवास खाली नहीं किए गए हैं। लिहाजा मंगलवार को तहसील दिवस में मामला उठाया गया, जिसमें अब एसडीएम सदर आवासों को खाली कराने के लिए कार्रवाई करेंगे।  

नकहा ब्लाक के 11 सरकारी आवासों पर करीब 10 वर्ष से अधिक समय से कुछ लोगों का अवैध कब्जा बना हुआ है। बीडीओ ने कई बार अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर आवास खाली करने के आदेश दिए, लेकिन कब्जेदार डटे रहे। बीडीओ के मुताबिक प्राइवेट शिक्षक अशोक कुमार वर्मा, सेवानिवृत्त कर्मचारी अलीशेर, फर्नीचर विक्रेता मतीन अंसारी, केवलपुरवा हाईस्कूल का कर्मचारी शिवकुमार, दुकानदार सलीम, शिक्षक अरविंद कुमार, बंगाली डाक्टर, प्राइवेट शिक्षक रामऔतार, सर्वेश कुमार, रमाकांत और डीसीबी कर्मचारी रामपती ने अवैध कब्जा कर रखा है। लंबे समय से कब्जा होने के चलते विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी शक के दायरे में हैं, लेकिन अधिकारियों की प्राथमिकता आवास खाली कराए जाने की है। बीडीओ ने बताया कि अंतिम नोटिस के बाद भी आवास खाली नहीं किए गए हैं। इसलिए एसडीएम सदर इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed