फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ignoring standards in road construction, people are angry

Lakhimpur Kheri News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी, लोगों में नाराजगी

Mon, 12 May 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ignoring standards in road construction, people are angry
निर्माणाधीन सीसी मार्ग। संवाद
निघासन। नगर पंचायत निघासन के वार्ड कृष्णानगर वार्ड में ढखरेवा-खालसा संपर्क मार्ग से बबलू वैश्य के घर तक बनाई जा रही आरसीसी सड़क के निर्माण अनियमितताएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना है, सड़क के किनारे की बॉक्सिंग और दीवारों में सीमेंट के साथ मौरंग की जगह बालू का प्रयोग किया जा रहा है। उसका भी अनुपात संतुलित नहीं है। नाली का प्लास्टर खुद-ब-खुद टूटने लगा है, जबकि इसे बने महज 15 दिन ही हुए हैं। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। निर्माण कार्य दोबारा मानकों के अनुरूप कराया जाए।
विज्ञापन


-----------------------
ईओ ने आरोपों को नकारा, कहा गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
नगर पंचायत निघासन के अधिशाषी अधिकारी दिनेश शुक्ला ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। अगर कहीं किसी तरह की लापरवाही या घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत मिलती है तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारी टीम नियमित रूप से निरीक्षण कर रही है। नाली में प्लास्टर टूटने की सूचना मिली है, उसे जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed