{"_id":"66fafebe6011e700d00c4ba4","slug":"ignoring-minor-diseases-can-cause-heart-attack-cmo-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-130157-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी बीमारियों की अनदेखी बन सकती है हृदयाघात का कारण : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी बीमारियों की अनदेखी बन सकती है हृदयाघात का कारण : सीएमओ
विज्ञापन
एनआरसी का निरीक्षण करते हुए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता: स्रोत विभाग
लखीमपुर/ओयल। विश्व हृदय दिवस के मौके पर सोमवार को जिला अस्पताल में आयोजित गोष्ठी में हृदयाघात के कारण और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए उसके सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। नशा छोड़ने की शपथ दिलाई।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों की अनदेखी न करें। शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां दिल का दौरा पड़ने का कारण बनती हैं। युवाओं में भी दिल के दौरे पड़ने से मृत्यु के मामलों में बढ़े हैं। जागरूकता ही एक इलाज है। सीएमएस डॉ. आरके कोली ने कहा कि लोग शुगर, ब्लड प्रेशर, मोटापा की अनदेखी करते हैं, जो बाद में कहीं न कहीं दिल के दौरे का कारण बनती है।
डॉ. एके द्विवेदी ने कहा कि सुबह-शाम तीन किमी की सैर करें। डॉ. रोहित पाठक ने कहा कि लोगों को समय-समय पर ईसीजी, एलएफटी, केएफटी आदि जांचें कराते रहना चाहिए। मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने बताया कि तनाव और अवसाद भी हृदयाघात का कारण बन सकता है। मन का स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है, जितना आपके हृदय का।
विज्ञापन
जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई ने बताया कि बुजुर्गों में दिल का दौरा पड़ने की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. जैगम, डॉ. पुलकित, रजनी मसीह, विमल सिंह, देवनंदन श्रीवास्तव, पंकज आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
सीएमओ ने डेंगू और एनआरसी वार्ड का जाना हाल
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने डेंगू और एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से दवाओं के बारे में पूछा। एनआरसी में बच्चों की माताओं से इलाज के बारे में पूछा। बच्चों के लिए लगाए गए झूले और खिलौनों के कक्ष में पहुंचे। वहां खेल रहे बच्चों के साथ उन्होंने भी मस्ती की। सीएमओ ने कहा कि बच्चों की देखभाल में किसी भी तरह से कमी न की जाए।