{"_id":"6a5fbc7f9448fc5355017690","slug":"if-your-child-has-a-special-talent-nominate-him-for-the-national-award-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-180467-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आपके बच्चे में है खास प्रतिभा तो राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए करें नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आपके बच्चे में है खास प्रतिभा तो राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए करें नामांकन
Wed, 22 Jul 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पात्र बच्चों का ऑनलाइन नामांकन 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर किया जा सकता है।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे, जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला व संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं और उल्लेखनीय योगदान दिया है, उन्हें पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन किए जा रहे हैं। जनपद के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की जानकारी जिला विज्ञान क्लब को भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि योग्य बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया जा सके।