फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "If young people feel cheated"

‘ठगा महसूस कर रहे हैं नौजवान’

Mon, 16 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
"If young people feel cheated"
indian national congress
जितिन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सपा, भाजपा सरकारों में नौजवान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। चुनाव के समय भाजपा ने नौजवानों को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे। दो साल बीत जाने के बाद भी आज तक केंद्र सरकार ने किसी तरह के रोजगार सृजित नहीं किए हैं। होनहार छात्रों के लिए रोजगारपरक शिक्षा की कोई योजना भी नहीं तैयार की गई है। जितिन प्रसाद धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के अमेठी गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।   
पूर्वमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नौजवानों को कोरे आश्वासन देकर अपना कार्यकाल पूरा कर लिया। अब नौजवान इन झूठे आश्वासनों में आने वाले नही हैं। नौजवान सपा, भाजपा की सच्चाई जान चुके हैं। इससे पहले नौजवानों ने बसपा की भी सच्चाई को देखा है नौजवान देश का भविष्य होते हैं। जिस देश में नौजवानों के भविष्य को संवारा जाता है वही देश विकास के पथ पर अग्रसर होता है पर हमारे यहां तो नौजवानों के भविष्य के नाम पर सिर्फ सपा, भाजपा राजनीति करती है और झूठे आश्वासन देती है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा, भाजपा शासन में महंगाई चरम सीमा पर है लोगों को अपना घर चलाने में असहजता महसूस हो रही है किसानों की हालत पहले से ही खराब है। अब तक गन्ने का भुगतान नहीं हुआ और गेहूं की फसल का सही मूल्य किसानों को मिल नही पा रहा है। देश के लोग जानते है कि कांग्रेस शासन में नौजवानों, किसानों सभी को हर तरह की सुविधाएं दी जाती है कांग्रेस के शासन में जो भी योजनाएं बनती है देश के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सपा, भाजपा और बसपा की सच्चाई जान चुकी है आने वाले समय में निश्चित रूप में प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ रहेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ भ्रमण में पीसीसी सदस्य राजीव अग्निहोत्री, कमलेश मिश्रा, जमाल अहमद, डॉ. कलामुद्दीन, अलीम किरमानी, राजेश अवस्थी, सुशील श्रीवास्तव, सरोज बाजपेई आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed