{"_id":"6675d7e3ea3f00e67904cb94","slug":"if-you-want-to-keep-your-body-and-mind-healthy-then-develop-the-habit-of-yoga-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-122858-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तन-मन स्वस्थ रखना है तो योग की आदत डालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तन-मन स्वस्थ रखना है तो योग की आदत डालें
विज्ञापन
योग में लीन महिला। संवाद
लखीमपुर खीरी। दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपदभर में योगाभ्यास कार्यक्रम हुए हैं। ''योग स्वयं एवं समाज के लिए'' थीम पर शैक्षणिक संस्थान, ब्लॉकों, तहसीलों, पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर योगाभ्यास शिविर लगे। योगाभ्यास के बाद लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
राजापुर मंडी में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि नोडल महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री दयाशंकर ने कहा कि लोगों ने बहुत ही उत्साह के साथ योग दिवस में हिस्सा लिया।
आईएएस किंजल सिंह ने कहा कि तन-मन स्वस्थ रखना है तो सभी लोग योग करने की आदत डालें। योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा के निर्देशन में योग प्रशिक्षक अमित कुमार व प्रिंस रंजन ने लोगों को योगासन का अभ्यास कराया। डीएम की पत्नी अल्पना सिंह, एसपी की पत्नी डॉ. कोमल साहा, एडीएम संजय सिंह, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर्य देशदीपक, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. हरबंस कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आरोग्य भारती ने तीर्थनगरी देवकली में योग कार्यशाला कराई। इसमें डॉ. सुशील वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. रवींद्र वर्मा, अनिल तिवारी, डॉ. अमित ने योग किया। जिला जेल में बंदी-कैदियों और अफसरों ने योगाभ्यास किया। महिला जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। भारतीय योग संस्थान की ओर से गुरुनानक इंटर कॉलेज में आयोजित योग शिविर में सांसद उत्कर्ष वर्मा, नरेंद्र सिंह, शिवराम वर्मा, अशोक तोलानी, राजेश श्रीवास्तव आदि ने योग किया। दीवानी न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव योगेश यादव सहित अन्य न्यायिक अफसरों ने योगाभ्यास किया।
15 मिनट योग, 45 मिनट में कार्यक्रम संपन्न
राजापुर मंडी में सुबह छह बजे योग का कार्यक्रम प्रस्तावित था। शुभारंभ, अतिथियों का स्वागत, संबोधन और सम्मानित आदि कार्यक्रम 45 मिनट में ही सिमट गया। मात्र 15 मिनट ही योग कराया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिलेभर में लोगों ने किया योगाभ्यास
गोला गोकर्णनाथ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वन चेतना केंद्र में विधायक अमन गिरि, गोकर्ण तीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू नगर वासियों के साथ योगाभ्यास प्राणायाम कराया।
अमीरनगर में श्रीशांति दास बाबा आश्रम पर योग प्रशिक्षक पंडित संतोष जोशी ने योग कराया। कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में प्रशिक्षक शुभम मिश्रा ने अलीगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋचा श्रीवास्तव सहित सभी को योगासन कराया।
मोहम्मदी के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर योग प्रशिक्षक शचीन्द्र नारायण दीक्षित ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर अमित भसीन, सुधीर पांडेय, संजीव पाल, मनीष राठौर, सुधीर कुमार मौजूद रहे।
पसगवां ब्लॉक मुख्यालय परिसर में योगाभ्यास कराया गया। बीडीओ मोहित कौशिक, एडीओ पंचायत देवेन्द्र कुमार, कुणाल गुप्ता, रोहित कुमार, रजनीकांत पाण्डेय आदि ने योग किया।
बिजुआ ब्लॉक परिसर में बीडीओ महावीर सिंह की अगुवाई में योग शिविर हुआ। गुलरिया चीनी मिल में यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने योग किया।