फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If you want to get salary, then the officers should sit from ten to 12 in the morning.

वेतन पाना है तो सुबह दस से 12 बजे तक बैठें अधिकारी

Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
If you want to get salary, then the officers should sit from ten to 12 in the morning.
डीएम ने तहसील दिवस में आई शिकायतों का सात दिन में निस्तारण करने को कहा
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की 89 शिकायर्तें आइं, पांच का हुआ निस्तारण
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को तहसील सभागार में डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की 89 शिकायर्तें आइं, जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में आईं शिकायतों का सात दिन के अंदर निस्तारण करें। अधिकारी अपने कार्यालय में समय से पहुंचें और सुबह दस बजे से 12 बजे तक रोजाना अपने दफ्तर बैठें। ऐसा न करने वालों को वेतन नहीं मिलेगा और कार्रवाई अलग से होगी।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं आपदा की 42, पुलिस की 24, ग्राम विकास की सात, खाद्य एवं रसद की चार, महिला कल्याण, चकबंदी, शिक्षा और पंचायती राज की दो-दो, गन्ना विभाग, पशुपालन स्टांप एवं रजिस्ट्री और कृषि की एक-एक सहित कुल 89 शिकायतें आई। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम ने कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देते हुए कहा कि एक अप्रैल 2019 में जन्मी कन्याओं को छह किस्तों में 15 हजार रुपये मिलेंगे। डीडी एग्रीकल्चर वाईपी सिंह ने पराली निस्तारण पर जानकारी दी। डीएम ने 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों को निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे। डीएम ने कहा कि पराली निस्तारण के लिए कंबाइन मशीन में सुपर एसएमएस सिस्टम आवश्यक है। अन्यथा कंबाइन मशीनों को सीज कर दिया जाएगा। किसानों के पास पराली निस्तारण का प्रमाण पत्र होने पर ही धान की खरीद होगी। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ अश्वनी कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, सीओ एसएन तिवारी, तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने किया अन्नप्राशन और गोद भराई
संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ अनिल कुमार सिंह नेनगरा सलेमपुर निवासी नन्ही देवी की पुत्री दिव्या और लालहापुर निवासी सविता की पुत्री संध्या को खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया। वहीं पोषाहार की किट देकर भुसौरिया निवासी बलवीर की पत्नी नीलम की गोदभराई की। डीएम ने वृद्धा मोहल्ला तीर्थ निवासी शांतिगिरि को खाद्यान्न किट दी।
अधिकारियों के नदारद होने पर भड़के एसडीएम
पलियाकलां। एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 37 शिकायतों में मात्र तीन शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम ने अचानक उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। जिसके बाद समाज कल्याण, चकबंदी, पीडब्ल्यूडी व वन विभाग से कोई भी अधिकारी के न दिखने पर जमकर नाराजगी जताई। साथ ही जिन विभागों में अधिकारियों की जगह उनके अधीनस्थ पहुंचे थे, उनकी भी जमकर क्लास लगाई। अनुपस्थित विभाग के अधिकारियों को स्पष्टीकरण पेश करने के निर्देश भी एसडीएम ने दिए हैं। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्र, बीईओ ओंकार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ हरेंद्र नाथ वरूण, ईओ महेंद्र कुमार चौधरी समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
63 शिकायतें दर्ज, चार का हुआ निस्तारण
धौरहरा। एसडीएम रेनू ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या को सुनकर एक सप्ताह में निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। कुल 63 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। इस दौरान तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला, ईओ जितेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल, बीईओ उपेन्द्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा, एडीओ पंचायत सुनील मौर्य मौजूद रहे।

मोहम्मदी। एसडीम स्वाति शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 28 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इस मौके पर सीओ राजेश सिंह, ईओ डीके मिश्रा, बीईओ जगन्नाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed