फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If you want to enjoy boating then come to village Deori of Block Behjam

नौका विहार का आनंद लेना है तो ब्लॉक बेहजम के गांव देवरी आएं

Thu, 05 May 2022 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
If you want to enjoy boating then come to village Deori of Block Behjam
देवरी गांव मे तालाब में नाव चलाता बालक।
बदहाली का दंश झेल रहे 2400 वर्ग मीटर के एक तालाब का प्रशासन ने कराया सुंदरीकरण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में नौका विहार का आनंद लेना है तो ब्लॉक बेहजम के गांव देवरी आइए। जी हां, ब्लॉक बेहजम की ग्राम पंचायत देवरी में बदहाली का दंश झेल रहे 2400 वर्ग मीटर के एक तालाब का प्रशासन के प्रयास से सौंदर्यीकरण कराया गया है, जिसे देखकर ग्रामीण व बच्चे भी काफी खुश हैं। क्योंकि इस तालाब में स्थित मंदिर को सुसज्जित करने के साथ ही नौका-विहार करने के लिए मनमोहक नाव भी उपलब्ध कराई गई है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अनूठी पहल स्वच्छ लखीमपुर खीरी सुंदर लखीमपुर खीरी अभियान के तहत मनरेगा व ग्राम निधि से तालाब का सौंदर्यीकरण व नौका विहार के रूप में स्थापित करने के लिए हो रहे जीर्णोद्घार का कार्य पूरा हो गया है। तालाब के बीच में पहले से स्थापित मंदिर को सुंदर एवं सुसज्जित किया गया। मंदिर तक आने-जाने के लिए तालाब में एक पाथवे भी बनाया गया है।
विज्ञापन

ग्राम देवरी के तालाब को पिकनिक व बोटिंग स्पॉट के रूप में न केवल विकसित किया, बल्कि यह ग्राम वासियों के आकर्षण का केंद्र बनाने का पूरा प्रयास हुआ है। अब लोग यहां इसका आनंद ले सकेंगे। करीब छह माह से इस तालाब के सुंदरीकरण का काम चल रहा था। मनरेगा से तालाब की सफाई से लेकर नवनिर्माण तक का कार्य अफसरों ने अपनी निगरानी में कराया। इसके चारों ओर पौधे रोपे गए हैं। तालाब में मछलियां डाली गईं हैं। यहां ग्रामीण चार बोट के जरिए बोटिंग का लुफ्त उठा रहे है। तालाब के चारों तरफ बनाए जा रहे भ्रमण मार्ग के किनारे पौधरोपण कराया जाएगा एवं लाईट से सुसज्जित करने के साथ ही लोगों को बैठने के लिए बेंच भी बनवाई गई हैं। तालाब के चारों ओर बच्चों के खेलने के लिए करीब छह झूले भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में इस गांव में तालाब का सौन्दर्यीकरण एवं नौका विहार का कार्य कराया गया। इस गांव की तर्ज पर अन्य गांव में भी तालाबों को विकसित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह विकास कार्य में मनरेगा, ग्राम निधि, ग्रामवासियों के जन सहयोग एवं प्रधान के व्यक्तिगत प्रयासों से संभव हुआ है।
हर ब्लॉक में बनेंगे अमृत सरोवर
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की बैठक लेकर आवंटित गांव में आजादी के अमृत महोत्सव पर अमृत सरोवर बनाने के निर्देश दिए हैं। पूरे जिले में इन दिनों तालाब को चिन्हित करते हुए उन्हें अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का अभियान जोर-शोर से चल रहा, जिसका सीडीओ अनिल कुमार सिंह नियमित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण स्वयं कर रहे हैं।

डीएम ने कहा कि देवरी से अन्य गांव भी प्रेरणा लेकर तालाबों को विकसित कराएं। डीएम ने कहा कि स्वच्छ लखीमपुर खीरी- सुंदर लखीमपुर खीरी के अभियान में ग्राम प्रधान केशव राम, सचिव रमेश कुमार ने बड़ी भूमिका अदा करके रिजल्ट ओरिएंटेड काम किया, जो काबिले तारीफ है। अन्य प्रधानों को भी इससे प्रेरणा लेकर अपने तालाबों को विकसित करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed