फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If you fail the test, there is no excuse; you will have to learn to drive

Lakhimpur Kheri News: टेस्ट में फेल हुए तो बहाना नहीं, सीखना होगा वाहन चलाना

Thu, 20 Aug 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 20 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
If you fail the test, there is no excuse; you will have to learn to drive
लखीमपुर खीरी। ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट में फेल होने के बाद अब दोबारा फीस जमा कर परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा। पहले मान्यता प्राप्त चालक प्रशिक्षण केंद्र से ड्राइविंग सीखनी होगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही स्थायी लाइसेंस की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

बाइक व छोटे वाहनों के लिए 29 घंटे और ट्रक, बस समेत बड़े वाहनों के लिए 38 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। इसके लिए क्रमश: छह हजार और 10 हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। परिवहन आयुक्त कार्यालय ने नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि परिवहन आयुक्त का 17 अगस्त का आदेश मिलने के बाद इसका पालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

छाउछ चौराहा-बेहजम रोड पर लोटस वैली के सामने प्रत्यायन चालक प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) में चालक क्षमता परीक्षा पास करने के बाद एआरटीओ कार्यालय से लाइसेंस जारी होते हैं। यहां हर माह 350 से 400 लोग टेस्ट देते हैं, जिनमें करीब 70 प्रतिशत फेल हो जाते हैं। अब फेल आवेदकों को एडीटीसी से प्रशिक्षण लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा होने पर केंद्र से सारथी पोर्टल पर फॉर्म-5बी जनरेट किया जाएगा। इसी के आधार पर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की कार्रवाई होगी।
----
टेस्ट में 52 से अधिक कैमरों की नजर
एडीटीसी में 52 से अधिक कैमरों से टेस्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग होती है। बायोमीट्रिक सत्यापन, सर्वर, एलसीडी स्क्रीन और कंप्यूटर सिस्टम की व्यवस्था है। टेस्ट के बाद तत्काल परिणाम दिया जाता है। बाइक, ट्रक, बस, ट्रैक्टर और ऑटो समेत विभिन्न वाहनों के लिए टेस्ट ट्रैक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed