फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If you do not pay raging Collectorate Employees

वेतन न मिलने पर भड़के कलक्ट्रेट कर्मचारी

Fri, 05 Feb 2016 07:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 05 Feb 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
If you do not pay raging Collectorate Employees
जनवरी का वेतन अब तक न मिलने से खफा कलक्ट्रेट कर्मचारियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। कर्मचारी काम बंद कर डीएम दफ्तर के सामने पहुंच गए। वहां जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पर एडीएम पहुंचे, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। तभी डीएम मौके पर आ गईं और कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारी शांत हुए और वापस कार्यालयों में चले गए।
विज्ञापन

फरवरी माह की पांच तारीख हो जाने के बाद भी वेतन न मिलने पर कलक्ट्रेट कर्मियों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर कलक्ट्रेट के सभी कर्मचारी हड़ताल पर उतर आए। उन्होंने काम बंद कर दिया और एकत्र होकर डीएम कार्यालय के सामने पहुंच गए। कर्मचारियों का आरोप था कि बेवजह उनका वेतन बाधित कर दिया गया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हड़ताल की जानकारी मिलने पर एडीएम ने वहां पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में डीएम ने वहां पहुंच कर कर्मचारियों को वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर कर्मचारी माने और अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे। उत्तर प्रदेश मिनीस्ट्रीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वाजपेयी और मंत्री कमाल अहमद ने बताया कि वेतन बाधित किए जाने से कर्मचारियों में गुस्सा था। डीएम के आश्वासन पर हड़ताल खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed