फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If there is shortage in high school and intermediate mark sheets then come to DIOS office.

Lakhimpur Kheri News: हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट में कमी है तो डीआईओएस कार्यालय आएं

Sat, 27 Apr 2024 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
If there is shortage in high school and intermediate mark sheets then come to DIOS office.
लखीमपुर खीरी। 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद मार्कशीट में कई त्रुटियां सामने आने लगीं हैं। जिन विद्यार्थियों की मार्कशीट में त्रुटि है तो वह अपनी त्रुटि सही कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। उसकी शिकायत यहां से ग्रीवांस सेल प्रयागराज भेजी जाएगी, जहां से उनकी समस्या दूर कर दी जाएगी। वहीं, बड़ी संख्या में विद्यार्थी मार्कशीट की कमियों में सुधार कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों ने नई कक्षाओं में प्रवेश लेना शुरू कर दिया है, लेकिन तमाम बच्चों की मार्कशीट में त्रुटियां होने की बात सामने आ रही है। इस वजह से बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की मार्कशीट से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयागराज के यूपी बोर्ड कार्यालय में सहायता कक्ष (ग्रीवांस सेल) शुरू किया गया है। यहीं पर विद्यार्थियों के अंकपत्र की त्रुटि का समाधान होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर साल प्रयागराज कार्यालय में शिकायत सेल का गठन होता है। डीआईओएस कार्यालय में आने वाली शिकायतों को हम मुख्यालय इसी सेल में भेजते हैं। कुछ दिन पहले ही जिले के 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, लेकिन मार्कशीट में सभी को अनुपस्थित दिखाया गया है, जिनकी पूरी फाइल मुख्यालय को भेजी गई है। बच्चों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आ रहीं कमियां
इस समय विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिले अंकपत्र में नाम, जन्मतिथि, विषय, अंक आदि की त्रुटियां हैं। उपस्थिति के बावजूद अनुपस्थित होना दर्शाया गया है। ऐसी समस्याओं की शिकायतें आ रही हैं।





मई के पहले सप्ताह में पहुंच सकती हैं मार्कशीट



विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मई के पहले सप्ताह तक मार्कशीट विभाग को मिलने की उम्मीद है। मार्कशीट मिलने के बाद ही तत्काल वितरण कराया जाएगा। ताकी छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। जिले में इस बार करीब 97 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed