फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If the investigation is fast then 28 TB patients are being found daily

Lakhimpur Kheri News: जांच हुई तेज तो रोज मिल रहे 28 टीबी रोगी

Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
If the investigation is fast then 28 TB patients are being found daily
टीबी अस्पताल में मरीज देखते डाक्टर
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री की देश को 2025 तक टीबी मुक्त करने की मुहिम को जिले में झटका लग रहा है। जांच तेज हुई तो हर रोज टीबी के 28 नए मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इस साल एक जनवरी से 21 जून तक (172 दिन) जिले भर में 4875 नए टीबी रोगी मिले हैं। रोज 28 टीबी रोगी मिलने का औसत रहा है। जिला क्षय रोग अस्पताल में हुई जांच में सबसे ज्यादा 1684 लोगों में टीबी रोग की पुष्टि हुई है। इसमें जिले भर से टीबी अस्पताल आकर जांच कराने वाले लोग शामिल हैं। जबकि सबसे अधिक 304 टीबी रोग निघासन ब्लॉक में मिले हैं।
विज्ञापन

खांसी व बलगम आने पर हुई टीबी की पुष्टि
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि निरंतर जागरूकता अभियान चलने से लोग ज्यादा दिन तक खांसी एवं इसके साथ बलगम आने, बुखार रहने पर स्वयं आकर जांच कराते हैं। इसमें से अधिकतर लोगों में टीबी पुष्टि हुई। वहीं समय समय पर अभियान चलाकर लक्षण के आधार पर जांच कराए जाने पर भी टीबी रोग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्षण हों तो जांच जरूर कराएं
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता का कहना है कि निर्धारित लक्षण नजर आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच अवश्य कराए, क्योंकि जरा सी लापरवाही से यह बीमारी परिवार के साथ आस-पड़ोस और संपर्क में आने वाले लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है। टीबी रोग के इलाज और जांच मुफ्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed