{"_id":"6a9ef9a53f6f16a8230b1e56","slug":"if-the-demands-are-not-heard-the-cho-will-sit-on-a-24-hour-strike-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-184376-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 24 घंटे धरने पर बैठेंगे सीएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 24 घंटे धरने पर बैठेंगे सीएचओ
Mon, 07 Sep 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बाहर बैठे सीएचओ। संवाद
लखीमपुर खीरी। 12 मांगों को लेकर चार दिन से कार्य बहिष्कार और धरना कर रहे सीएचओ ने अब आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। सोमवार को सीएचओ ने 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की। रात में पुरुष सीएचओ सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठेंगे। सीएचओ ने कहा कि मांगों पर सुनवाई होने तक विरोध जारी रहेगा।
ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर स्वास्थ्य विभाग ने सीएचओ का वेतन काट दिया था। इसके विरोध में जिलेभर के सीएचओ बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय में धरना दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष सोहन सिंह ने बताया कि चार दिन बाद भी मांगों पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। सोमवार को सीएचओ ने सीएमओ और डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की।
धरने पर बैठे सीएचओ से सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बैठक कर बातचीत की, लेकिन सहमति नहीं बनी। सीएचओ अरविंद वर्मा ने बताया कि महिला सीएचओ को रात में धरने से भेज दिया जाएगा। पुरुष सीएचओ रातभर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- सीएचओ को लगातार समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वे अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। उनकी समस्या का समाधान शासन स्तर से होना है। मांगों को लेकर ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है। प्रयास है कि जल्द धरना खत्म कर सीएचओ काम पर लौटें।
-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ