फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If the business is of 1.5 crore rupees annually, then adopt the solution

डेढ़ करोड़ रुपये वार्षिक का है कारोबार तो समाधान अपनाएं

Wed, 27 Jul 2022 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
If the business is of 1.5 crore rupees annually, then adopt the solution
जीएसटी के अधिकारियों के साथ बैठक करते व्यापारी।
जीएसटी की समस्याओं को लेकर अधिकारियों ने की व्यापारियों के साथ बैठक
विज्ञापन

पलियाकलां। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा के प्रतिष्ठान पर वाणिज्य राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रभाकर सरोज, अस्सिटेंट कमिश्नर वीरेंद्र पाल सिंह आदि ने व्यापारियों के साथ बैठक की।
डिप्टी कमिश्नर प्रभाकर सरोज ने बताया कि डेढ़ करोड़ वार्षिक कारोबार सीमा तक के छोटे एवं मझले व्यापारियों के लिए समाधान योजना है। इसमें वाणिज्यकर कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई गई है, किसी भी व्यापारी को कोई समस्या है तो वह हेल्प डेस्क में आकर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार द्वारा पंजीकृत व्यापारियों के लिए दस लाख रुपये की व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना भी है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजना का भी लाभ मिलेगा, जिन व्यापारी का पंजीयन नहीं हुआ है वह पैन नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल का पता, आधार, डिजिटल हस्ताक्षर, पहचान प्रमाण पत्र, आवास एवं व्यापार स्थल के पते का प्रमाण, बैंक खाते का प्रमाण देकर अपनी पंजीयन करा सकता है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा जलालाबादी, आशीष अग्निहोत्री, बलराम गुप्ता, फुरकान अंसारी, जफर अहमद टीटू, संदीप बंसल समेत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed