फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If such carelessness goes on then freedom will be heavy

ऐसी चली लापरवाही तो भारी पड़ेगी आजादी

Wed, 14 Jul 2021 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
If such carelessness goes on then freedom will be heavy
लखीमपुर खीरी। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप लोग इतनी जल्दी भूल जाएंगे इसका किसी को अंदाजा तक नहीं था। मगर, हकीकत यही है। सड़क से लेकर बाजार हो या फिर अस्पताल, हर जगह लोग इस तरह बेफ्रिक दिख रहे हैं कि जैसे कोरोना कभी आया ही नहीं। यह स्थिति तब है जब कोरोना का नया रूप कई देशों में कहर बरपा रहा है। बावजूद इसके लोग बेफ्रिक सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में इस तरह की लापरवाही एक बार फिर से अस्पताल से लेकर श्मशान तक का नजारा ताजा कर सकती है।
विज्ञापन

स्थान-संकटा देवी चौराहा
संकटा देवी चौराहे पर दिन भर इसी तरह भीड़ रहती है। हालांकि चौराहे पर पुलिस चौकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग बेधड़क कोविड प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर निकल रहे हैं। मास्क तक लोग लगाना जरूरी नहीं समझते।
विज्ञापन

स्थान- खपरेला बाजार
शहर का खपरेला बाजार सबसे व्यस्त बाजार है। दिन भर कुछ इसी तरह वहां पर भीड़ बनी रहती है। न तो दुकानदारों को कोरोना का खौफ है और न ही खरीदारी के लिए पहुंच रही महिलाओं को। न तो महिलाएं मास्क लगा रही हैं और न ही सामाजिक दूरी का ही ख्याल रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान- सदर चौराहा
कोरोना का खौफ भूलकर लोग बेधड़क घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सड़कों पर भीड़ बढ़ रही है।
इससे दिन भर में कई बार जाम लगती है। न तो लोगों को कोरोना का खौफ रहा और न जिला प्रशासन को इस बात की चिंता है कि यह भीड़ मुसीबत बन सकती है।
कोरोना संक्रमण थमा जरूर है, लेकिन अभी गया नहीं है। इसलिए सभी लोग जागरूक और अलर्ट रहना होगा, क्योंकि कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन फिर से कोरोना संक्रमण का दावत दे सकता है।
- जेएन सिंह, युवराजदत्त महाविद्यालय
कोविड-19 से बचने का उपाय सिर्फ जागरूकता व सतर्कता है। सभी लोग वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। इससे कोरोना को हराना आसान होगा। घर से बाहर निकलने पर प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें।
- डॉ. नीरज कुमार वर्मा, एमडी मेडिसिन, हाइवे हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर
दूसरी लहर में कोरोना ने जमकर तबाही मचाई। अब तीसरी लहर की आशंका फिर से जताई जा रही है। इसलिए सभी लोग सावधान रहें। दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का पालन जरूर करें।

- डॉ. सुनील गुप्ता, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज
कोरोना महामारी के दौर में जिस तरह लोग लापरवाही बरत रहे हैं। यह स्वयं के साथ घर, परिवार और समाज के लिए अच्छा नहीं है। इससे सुरक्षित रहने के लिए शासन के निर्देशों का पालन करें।
- शशिप्रभा बाजपेई, विभागाध्यक्ष हिंदी आर्यकन्या महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed