फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If he refused to take a short time on the wall, then he was beaten to death.

दीवार पर लघुशंका करने से मना किया तो पीटकर मार डाला

Fri, 10 Dec 2021 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
If he refused to take a short time on the wall, then he was beaten to death.
प्रतीकात्मक
बेटे की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

फरधान (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गौरैया गांव में दीवार पर लघुशंका को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार को गांव निवासी पृथ्वी पाल पड़ोसी की छत की दीवार पर लघुशंका कर रहा था, जबकि पड़ोसी राजेंद्र अपनी छत पर था। राजेंद्र ने पृथ्वीपाल को मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि पृथ्वी पाल के घरवालों ने राजेंद्र को उसकी छत से अपनी छत पर खींचकर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया और नाजुक अंग कुचल दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक राजेंद्र के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा राहुल 24 वर्ष उमेश 22 वर्ष तथा बेटी प्रीति 18 वर्ष है। मृतक के बेटे राहुल की तहरीर पर पुलिस ने पृथ्वी पाल, सूरजीत, आरती, रोहिणी, मंजीता, प्रमोद, इंद्रपाल व जयपाल समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक राजेंद्र मूल रूप से नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहटा गांव का रहने वाला था। करीब 25 वर्ष से अपनी ससुराल में परिवार के साथ रह रहा था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed