फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   if employees absent on the selling centre they will suspended

गैर हाजिर मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारी पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Wed, 30 Sep 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
if employees absent on the selling centre they will suspended
धान खरीद को लेकर बैठक लेते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एक अक्तूबर से शुरू होने वाली सरकारी धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा कर क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र से प्रभारी के अनुपस्थित पाए जाने या केंद्र बंद होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला किसानों को प्राथमिकता देते हुए पहले उनके धान की तौल कराई जाएगी। इसके लिए टोकन की अनिवार्यता लागू नहीं होगी। वहीं अन्य किसानों से टोकन सिस्टम से धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

खरीफ सीजन 2020-21 में किसानों से एमएसपी पर धान खरीदने के लिए एक अक्तूबर से 143 क्रय केंद्र खोले जाने हैं। इसके अलावा मंडी समितियों को भी तीन क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने मंगलवार को धान क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों/प्रभारियों, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, मंडी सचिव और जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें डीएम ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर बोरे, इलेक्ट्रानिक कांटे, छलना, नमी मापक यंत्र, बैनर/पोस्टर का प्रदर्शन आदि व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए। किसानों को त्वरित भुगतान के लिए पीएफएमएस से संबंधित समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि धान खरीद के बाद अधिकतम 72 घंटे में किसानों को भुगतान अनिवार्य रूप से कर दिया जाए। कोविड-19 से बचाव के लिए क्रय केंद्रों पर भीड़ न हो, जिसके लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था का पालन किया जाए। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह की समय सीमा के अंदर का ही ऑनलाइन टोकन जनरेट किया जाएगा। किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर आनलाइन पंजीकरण कराना होगा, जिसके लिए क्रय केंद्रों पर भी व्यवस्था की जाए। डीएम ने एफसीआई के डिपो प्रबंधक को भी कड़े निर्देश देते हुए कहा कि एजेंसियों द्वारा डिपो पर सीएमआर के उतार में किसी प्रकार की अनियमितता न होने पाए। शिकायत मिलने पर संलिप्त कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। क्रय केंद्रों पर सैनिटाइजर, साबुन, पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अरुण कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय, पीसीएफ प्रबंधक शैलेंद्र शुक्ला, मंडी सचिव रामबाबू शर्मा, एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों की सुख-सुविधा का भी होगा प्रबंध
डीएम ने कहा कि क्रय केंद्र पर किसानों की सुख-सुविधा का भी प्रबंध किया जाए। इसके लिए पीने का पानी, बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश प्रभारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में सीधी बोली लगाने के दिए निर्देश
डीएम ने मंडी सचिवों को निर्देश देते हुए कहा है कि मंडियों में धान की प्रतिस्पर्धात्मक नीलामी प्रतिदिन कराई जाए। यदि निर्धारित गुणवत्ता के धान का मूल्य समर्थन मूल्य से कम आता है, तो केंद्र पर ही धान क्रय किया जाए। केंद्र पर बिचौलियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने मंडी में नीलामी के समय सीधी बोली लगाने के निर्देश दिए और कहा कि उलटी (ऊपर से नीचे के क्रम में) बोली लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed