फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Idgah feeder-linked mohallas cause power failure at night

ईदगाह फीडर से जुड़े मोहल्लों में रात में हो जाती है बिजली गुल

Wed, 15 Jul 2020 07:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Idgah feeder-linked mohallas cause power failure at night
लखीमपुर खीरी। बारिश सीजन में जर्जर बिजली लाइनों में फॉल्ट आने लगे हैं, जिससे शहर के ईदगाह फीडर से जुड़े कई मोहल्लों में बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। रात में फॉल्ट होने पर मोहल्लों में बिजली गुल हो जाती है। खासकर ईदगाह फीडर से जुड़े मोहल्ला शिव कॉलोनी, राजगढ़, कमलापुर, बरखेरवा आदि मोहल्लों में रात को बिजली गुल हो जाना आम हो गया है। सीतापुर रोड पर गुरुनानक पुलिया से लेकर वाईडी कॉलेज के गेट तक अक्सर रात को लाइन में फॉल्ट आ जाता है। एक फेस उड़ने की समस्या रोज होने लगी है। बिजली न मिल पाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कमोबेेश यही स्थिति अन्य मोहल्ले की भी है। राजगढ़ और शिवकॉलोनी वालों का कहना है कि करीब 15 दिनों से रोजाना रात नौ बजे से लाइट चली जाती है। बिजली कर्मी एक फेस की समस्या बता पल्ला झाड़ लेते है।
विज्ञापन

राजगढ़ निवासी प्रदीप अवस्थी कहते है कि बिजली समस्या विकराल होती जा रही है। अक्सर एक फेस की लाइन उड़ जाती है। रात में बिजली कर्मी फोन नहीं उठाते हैं। शिव कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि रोज रात को लाइट कट जाती है। मालूम करने पर बिजली कर्मी एक फेस उड़ने की समस्या बताते है। कमलापुर वार्ड निवासी संजय सिंह ने बताया कि एक तरफ लाइन ठीक कर जाते हैं, कुछ देर में एक फेस की लाइन गायब हो जाती है।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ने से लाइन पर ज्यादा लोड पड़ रहा है, जिससे फेस उड़ने और ट्रिपिंग की समस्या ज्यादा होने लगी है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दिया जा चुका है। 63 केवी ट्रांसफार्मर को हटाकर 100 केवी, 250 केवी को हटाकर 400 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। तब समस्या का निदान हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विमल रावत, अवर अभियंता, ईदगाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed