फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Identification of the dead body found in the canal two days ago

Lakhimpur Kheri News: दो दिन पहले नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त

Fri, 08 Sep 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Identification of the dead body found in the canal two days ago
मितौली। थाना क्षेत्र के छेदीपुर पुल के पास बड़ी नहर में दो दिन पहले नग्न अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के भाई ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीसरे दिन सुबह शव की पहचान अनुज शुक्ला (22) पुत्र वेदप्रकाश शुक्ला निवासी वार्ड नं-2 गोला के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई ने मोर्चरी पहुंचकर भाई के हाथ में बंधी राखी और शरीर के पहचान चिह्नों से शव की शिनाख्त की है। परिजन ने बताया कि अनुज बीती तीन सितंबर की सुबह 11 बजे नहर में नहाने के लिए निकला था। जब वह शाम पांच बजे तक नहीं लौटा आया तो परिजन ने खोजबीज के बाद रात नौ बजे के करीब गोला कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक अनुज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और गोला डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। शिनाख्त के बाद बृहस्पतिवार को मोर्चरी में रखे शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि, पीएम रिपोर्ट में क्या निकला इसकी जानकारी पुलिस नहीं दे सकी। उधर, परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed