फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   IAS Mahendra Bahadur Singh managed to hold on to his chair during his 31-month tenure

Lakhimpur Kheri News: 31 माह के कार्यकाल में कुर्सी को साधे रहे आईएएस महेंद्र बहादुर सिंह

Wed, 26 Jun 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
IAS Mahendra Bahadur Singh managed to hold on to his chair during his 31-month tenure
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह
लखीमपुर। आईएएस महेंद्र बहादुर सिंह को 29 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया गया था। उन्होंने दो साल सात माह 26 दिन उन्होंने अपनी पारी बतौर डीएम खेली।
विज्ञापन

निर्विवाद पारी खेलते हुए महेंद्र बहादुर सिंह का कार्यकाल सामान्य रहा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव को उन्होंने शांतिपूर्वक संपन्न कराया, लेकिन उनके कार्यकाल की जिले में कोई खास उपलब्धि नहीं देखी गई, जिससे लखीमपुर खीरी के लोग कह सकें कि आईएएस महेंद्र बहादुर सिंह ने जिले को बड़ी सौगात दिलाई। लखीमपुर में जिला मुख्यालय होने के बावजूद रोडवेज को वर्कशॉप नहीं मिल सका। उनके तबादले के बाद राजनीतिक दलों में चर्चा शुरू हो गई है कि महेंद्र बहादुर सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष को भी साधे रहे।
विज्ञापन





भ्रष्टाचार और अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई में चर्चा में रहीं आईएएस दुर्गा शक्ति
लखीमपुर। 2010 बैच की आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को लखीमपुर खीरी का नया डीएम बनाया गया है। वह गौतमबुद्ध नगर की संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहने के दौरान भ्रष्टाचार और अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के बाद सार्वजनिक रूप से चर्चा में सामने आईं थीं। बतौर डीएम उनकी पहली तैनाती बांदा में रहीं। अब वह लखीमपुर की कमान संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आईएएस अभिषेक सिंह की पत्नी हैं। दुर्गा नागपाल मूलरूप से आगरा की रहने वाली हैं। उनके पिता एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी हैं, जिन्हें दिल्ली छावनी बोर्ड में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। उनके दादा भी पुलिस अधिकारी थे। दुर्गा शक्ति दुर्गापाल ने 2007 में इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। 2009 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 20 प्राप्त की, जिसके बाद वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल हो गईं।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed