फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... I have seen mercy, Deenadiala

...भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला

Wed, 05 Apr 2017 11:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
... I have seen mercy, Deenadiala
पूजा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
धूमधाम और श्रद्धा के साथ मना राम जन्मोत्सव
घर-घर बजी बधाइयां, मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के नारे



 भगवान श्रीराम का प्राकट्योत्सव जिले भर में श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। शहर में मुख्य समारोह रामनवमी मंदिर और भुइफोरवानाथ मंदिर में हुआ। जहां सुबह से भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। दोपहर ठीक 12 बजे भगवान राम का जन्म होते ही गोले पटाखे दगना शुरू हो गए। मंदिर में भए प्रगट कृपाला दीनदयाला चौपाई के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान राम का अभिनंदन किया। रामलला की मूर्ति के अभिषेक के  साथ आरती और उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। 
रामनवमी के अंतिम दिन रामनवमी का पर्व राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों को बिजली की रंग विरंगी झालरों और फूलों की लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह नौ बजे से ही श्रद्धालु मंदिरों में आकर भजन कीर्तन करने लगे। दोपहर 12 बजते ही पूरा वातावरण जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलला की मूर्ति को गंगाजल, दूध दही, शर्करा और शहद से अभिषेक करने के बाद श्रृंगार कि या गया। इसके बाद आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। 
विज्ञापन

सौजन्या संस्था ने राम जन्मोत्सव के मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। संस्था कार्यालय पर हुई इस गोष्ठी में अध्यक्ष डॉ. उमा कटियार ने कहा कि भगवान राम ने समाज के सामने मर्यादा को जो रूप पेश किया वहीं मानव समाज का आदर्श बन गया। वह आदर्श पुत्र, आदर्श पति, आदर्श भाई और आदर्श प्रजापालक थे। संस्था की महिलाओं ने इस मौके पर भजन कीर्तन पेश किए। इस मौके पर इंदिरा बाजपेयी, मृदुल, सुमन सिंह, रमा, सरोज, पूनम, नीलम रजनी, उर्मिला, प्रतिभा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भजन कीर्तन, राम स्तुति, राम चरित मानस, राम जन्मोत्सव और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. शिप्रा बाजपेयी, प्रबंध समिति के उमेश मिश्र मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed