{"_id":"579108234f1c1b1a7fc4cc61","slug":"huzur-approached-too-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 दिन बाद लौटे डीपीआरओ, चार्ज पर गतिरोध
डीएम के डीओ पर डीपीआरओ का लखनऊ तबादला
डीपीआरओ का चार्ज भी डीडीओ के पास
हुजूर आते आते बहुत देर कर दी....यह लाइनें तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) सुधीर कुमार श्रीवास्तव के लिए हकीकत बन गई। 23 दिन तक उनके मेडिकल अवकाश पर रहने के दौरान कुर्सी ही छिन गई, क्योंकि डीएम ने कुछ दिन पहले ही डीपीआरओ का चार्ज डीडीओ को सौंप दिया था। इतना ही नहीं डीएम के डीओ (प्रशासनिक पत्र) पर पंचायत राज निदेशालय ने डीपीआरओ को मंडलीय कार्यालय से अटैच करते हुए आदेश भी जारी कर दिया है। अब डीपीआरओ ने लौटकर विकास भवन स्थित कार्यालय में डेरा डाल दिया है, लेकिन कुछ भी कार्य करने के लिए उनके पास अधिकार नहीं हैं।
बता दें कि यहां तैनात रहे डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव अचानक बीमार होने पर 28 जून से अवकाश पर चले गए थे। उनके लंबे होते अवकाश के चलते पंचायत राज विभाग का कामकाज प्रभावित होने पर डीएम ने डीओ लेटर भेजकर पंचायत राज निदेशालय को अवगत कराया था, जिसके बाद डीपीआरओ का चार्ज डीडीओ अनिल सिंह को दे दिया था। इसी दौरान पंचायत राज निदेशालय ने डीपीआरओ को मंडलीय कार्यालय से अटैच कर दिया, लेकिन अभी उन्होंने वहां योगदान नहीं दिया है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद तत्कालीन डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव बुधवार को लखीमपुर लौटे, जिसके बाद वह विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में गुरुवार को भी डटे रहे। हालांकि चार्ज डीडीओ के पास होने के चलते वह कोई कामकाज नहीं कर सके।
बीमारी के चलते लंबी छुट्टी लेनी पड़ी, लेकिन अब वापस आ गया है। मंडलीय कार्यालय में अभी ज्वाइन नहीं किया है। शुक्रवार को डीएम से बात करने के बाद ही कोई निर्णय ले सकूंगा।
विज्ञापन
-सुधीर कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन डीपीआरओ