फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband's body found in field on 33rd day after wife's death

Lakhimpur Kheri News: पत्नी की मौत के 33वें दिन खेत में मिला पति का शव

Wed, 15 Apr 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Husband's body found in field on 33rd day after wife's death
रामू। फाइल फोटो - फोटो : सड़क हादसे में घायल मुकुल त्रिपाठी।
बिजुआ। गांव चंदपुरा निवासी 32 वर्षीय रामू पुत्र बूधर का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला। खास बात यह है कि पत्नी की मौत के ठीक 33वें दिन पति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है।
विज्ञापन

रामू का शव उसके घर से करीब पांच किलोमीटर दूर पड़रिया तुला और गोंधिया की सीमा पर गुरदयाल और रामऔतार राठौर के गन्ने के खेत में मिला। बताया जा रहा है कि 13 मार्च को रामू की पत्नी राधा की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही रामू मानसिक रूप से परेशान रहता था और अधिक शराब पीने लगा था।
विज्ञापन

मृतक के भाई नारायण ने बताया कि रामू सोमवार रात करीब आठ बजे से लापता था। हालांकि, उसकी तलाश के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने रामू की हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया है। उनका कहना है कि राधा की मौत के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतक के साले राजेश ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बहन की मौत के बाद से उनका रामू के घर आना-जाना बंद था। वह एक कार्यक्रम में बिलहरी बाबा गए थे और रामू उनके घर नहीं आया था। राजेश ने आशंका जताई कि किसी ने रामू की हत्या कर शव को उनके घर के पास फेंककर उन्हें फंसाने की कोशिश की है।

थानाध्यक्ष भीरा रोहित दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed