फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   husband wife Killed in Bike crushed by Thar in Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में थार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

Sun, 26 Apr 2026 11:24 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 26 Apr 2026 11:24 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में थार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी घायल हो गईं। हादसा शनिवार देर रात हुआ। बाइक सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
husband wife Killed in Bike crushed by Thar in Lakhimpur Kheri
सतेंद्र और उनकी पत्नी सरिता देवी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीखमपुर चौराहे पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया है कि थार गाड़ी से बाइक को टक्कर लगी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

शादी समारोह से लौट रहे थे दंपती 
थाना हैदराबाद क्षेत्र के कोरैया बगहा गांव निवासी सतेंद्र कुमार (35 वर्ष) अपनी पत्नी सरिता देवी (32 वर्ष) और भाभी मैना देवी के साथ महोली में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ये लोग बाइक से अपने घर लौट रहे थे। भीखमपुर चौराहे पर उनकी बाइक को थार गाड़ी से टक्कर लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र की मौके पर ही मौत 
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सतेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी सरिता देवी ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका उपचार जारी है। थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed