{"_id":"6a4160364daeaf41590fd833","slug":"husband-went-to-work-married-woman-found-hanging-from-dupatta-in-the-house-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-178576-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पति मजदूरी पर गया, घर में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पति मजदूरी पर गया, घर में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली विवाहिता
Sun, 28 Jun 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज के खैरताली गांव घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
बांकेगंज। मैलानी थाना क्षेत्र की ग्रंट नंबर 11 पंचायत के खैरताली गांव में रविवार सुबह 11 बजे विवाहिता सीमा (20) का शव घर के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
गांव निवासी छोटेलाल के पुत्र अरुण कुमार की पत्नी सीमा घर में अकेली थी। पति मजदूरी करने मोहम्मदी गया था, जबकि सास-ससुर खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान सीमा ने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
सास-ससुर जब खेत से लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। अरुण की शादी एक वर्ष पहले देवीपुर गांव निवासी सीमा से हुई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतका के पिता सुरेश निवासी देवीपुर, थाना मैलानी को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पिता ने पुलिस को जानकारी दी। नायब तहसीलदार गोला ताहिर परवेज और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतरवाया और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सीओ, गोला महक वर्मा ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।