फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband threw his wife from the roof after beating her

Lakhimpur Kheri News: पति ने मारपीटकर छत से फेंका था पत्नी को

Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Husband threw his wife from the roof after beating her
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने पंचकोरवा निवासी सावित्री की संदिग्ध हालात में हुई मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, पति संदीप ने ही सावित्री की छत से नीचे फेंककर हत्या की थी। नीचे फेंकने से पहले उसे मारापीटा भी गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रामापुर चौकी क्षेत्र के गांव पंचकोरवा निवासी सावित्री पत्नी संदीप की तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शव घर के अंदर पड़ा मिला था। पति ने जीने से गिरकर मौत होने की सूचना दी थी। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट की बात सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में पता चला कि बीते कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

पति संदीप ने 23 जून की रात करीब 10 बजे पत्नी सावित्री को मारापीटा और छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी। मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया। आरोपी पति संदीप को महेवागंज के पास दुबग्गा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। चालान न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed