फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband strangled wife to death in in-laws house in Lakhimpur kheri

ससुराल में पत्नी की हत्या: विदा कराने आया था पति, रात में हुआ झगड़ा तो गला घोंटकर मार डाला

Fri, 05 Apr 2024 12:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 12:27 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में ससुराल में विदा कराने आए पति ने पत्नी की जान ले ली। बताया गया है कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान पति ने उसका गला घोंट दिया। 

विज्ञापन
Husband strangled wife to death in in-laws house in Lakhimpur kheri
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में एक युवक ने ससुराल में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की रात झगड़ा होने पर उसने पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


थाना खीरी क्षेत्र की ओयल चौकी के गांव सरैया बरतेर निवासी मनीषा (30 वर्ष) की शादी  गांव सेहरूइया कमलापुर थाना इमलिया, जनपद सीतापुर निवासी मुकेश के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले ही मनीषा यहां मायके आई थी। बृहस्पतिवार को मुकेश पत्नी मनीषा को विदा कराने के लिए ससुराल आया। 
विज्ञापन


रात में उसने झगड़ा होने के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर सीओ, एसओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed