फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband strangled his wife to death in her in-laws house

Lakhimpur Kheri News: ससुराल में पति ने पत्नी की गला दबा कर दी हत्या

Sat, 06 Apr 2024 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Husband strangled his wife to death in her in-laws house
घटना की जांच करते सीओ व अन्य-संवाद
ओयल। खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरतेर के मजरा सरैंया में विदा कराने आए युवक मुकेश ने बृहस्पतिवार रात पत्नी मनीषा की गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना पर पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मनीषा की बड़ी बहन सुमन ने बताया कि बहन की पहली शादी सेखापुर निवासी युवक के साथ हुई थी। पहले पति से उसे एक दो वर्षीय पुत्री संध्या है। पति से अलग होने के बाद करीब एक वर्ष पहले मनीषा ने जनपद सीतापुर के कमलापुर के ग्राम सहरुइया निवासी मुकेश से शादी कर ली। होली के त्योहार पर मनीषा मायके आई थी। दो दिन पहले मुकेश उसे विदा कराने आया। उसकी बहन एक दिन बाद जाने की बात कह रही थी, इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की शाम दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

रात में मुकेश छत पर जाकर चारपाई पर सो गया। खाना खाने के बाद मनीषा भी पुत्री संध्या को लेकर छत पर सोने चली गई। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मनीषा की बच्ची की रोने की आवाज आई। कुछ देर बाद छत पर जाकर देखा तो मनीषा चारपाई पर लगी मच्छरदानी में मृत पड़ी थी। उसका पति गायब था। अचानक घटी इस घटना से परिजन की चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी और फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेज दिया। मनीषा के गले व नाक पर चोट के निशान मिले हैं। उसके परिजन मुकेश पर मनीषा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। एसओ खीरी अजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed