{"_id":"67e9828be711aaf2100c740d","slug":"hurt-by-not-being-able-to-return-the-money-of-the-moneylender-the-young-man-hanged-himself-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-142414-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सूदखोर का रुपये न लौटा पाने से आहत युवक ने लगाई फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सूदखोर का रुपये न लौटा पाने से आहत युवक ने लगाई फंदा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रकम न लौटा पाने से सूदखोर के बढ़ते दबाव के कारण सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, वहीं जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला कमलापुर शिवकॉलोनी निवासी रामासरे (45) के पुत्र ने बताया कि उनके पिता ने जरूरत पड़ने पर एलआरपी मार्ग पर स्थित एक ढाबा संचालक से 30 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि ब्याज बढ़ते-बढ़ते 40 हजार हो गया। अधिक समय होने की वजह से सूदखोर ब्याज और मूलधन वापस करने का दबाव बन रहे थे।
पुत्र ने बताया कि सूदखोर अपने कुछ साथियों के घर आया था और पांच अप्रैल तक पूरा रुपया वापस न करने पर घर से घसीटते हुए ले जाने की धमकी दी थी। इन्हीं धमकियों से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।