{"_id":"67f80cfef0249c7b2904585e","slug":"hundreds-of-quintals-of-government-wheat-got-wet-under-the-open-sky-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-143260-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खुले आसमान के नीचे भीग गया सैकड़ों क्विंटल सरकारी गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खुले आसमान के नीचे भीग गया सैकड़ों क्विंटल सरकारी गेहूं
विज्ञापन
तिकुनिया कृषि उत्पादन मंडी समिति में बारिश में भीगा गेहूं। संवाद
- फोटो : kathua
मैगलगंज। क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हुई तेज बारिश और आंधी से जहां किसानों का नुकसान हुआ है, वहीं सरकारी खरीद केंद्रों की लापरवाही भी उजागर हुई है। मौसम विभाग द्वारा लगातार बारिश और आंधी की चेतावनी दिए जाने के बावजूद मंडी समिति और खरीद केंद्रों ने कोई एहतियात नहीं बरती। इसका नतीजा यह है कि खुले आसमान के नीचे रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं तेज बारिश में भीग गया।
मैगलगंज की मंडी समिति में चार बड़े टिनशेड वाले चबूतरे मौजूद हैं, लेकिन इन चबूतरों को खाली छोड़कर सरकारी खरीद का गेहूं खुले में रखा गया। बारिश शुरू होते ही अनाज पानी में भीगने लगा। कर्मचारी उसे तिरपाल से ढकने या शेड में पहुंचाने की व्यवस्था करते रहे, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मंडी सचिव नरेश चंद्र रस्तोगी ने बताया कि तौल के लिए गेंहू बाहर लगा था, तब तक बारिश होने लगी। इससे गेंहू भीग गया।
मंडी समिति में व्यापारियों का खरीदा गया गेहूं भीगा
तिकुनिया। कृषि उत्पादन मंडी समिति में बुधवार शाम तेज आंधी बारिश में व्यापारियों का गेहूं भीग गया। इसके चलते सभी व्यापारियों का आंशिक नुकसान हुआ है। इस बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानी और बढ़ गई है। बुधवार की शाम 8:00 बजे तेज आंधी के साथ बारिश से मंडी समिति आढ़तियों द्वारा खरीदा गया गेहूं उठा नहीं पाए, उसे तिरपाल से ढकने में जुट गए, लेकिन तेज आंधी के आगे तिरपाल नहीं रुके और गेहूं भीग गया। व्यापारी पुरुषोत्तम गर्ग और विष्णु अग्रवाल ने बताया, तेज बारिश के चलते गेहूं भीग गया है। इसे सुखाया जा रहा है। पैकिंग हो रही है,अनुमानित करीब दो तीन लाख का नुकसान हुआ है। संवाद

तिकुनिया कृषि उत्पादन मंडी समिति में बारिश में भीगा गेहूं। संवाद- फोटो : kathua
विज्ञापन