{"_id":"6aac307a9f0deb97b5053f5c","slug":"humidity-increased-due-to-drizzle-strong-sunlight-made-people-miserable-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-185251-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, तेज धूप ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, तेज धूप ने किया बेहाल
Thu, 17 Sep 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, जिससे गर्मी से राहत मिलने के बजाय वातावरण में नमी बढ़ गई।
सुबह से धूप और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर करीब 12 बजे मौसम में बदलाव हुआ। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया। हालांकि धूप के बाद उमस बढ़ गई। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। संवाद