फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   How long will the compensation to farmers

आखिर कब तक किसानों को मिलेगा मुआवजा

Thu, 28 Jan 2016 05:24 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 28 Jan 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
 How long will the compensation to farmers
जिले में रबी सीजन 2015 में ओला गिरने और भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान के मामले में किसानों को त्वरित राहत देते हुए सरकार ने मुआवजे का एलान किया था। करीब एक साल बीतने को है, लेकिन अब भी सभी पात्र किसानों को मुआवजा नहीं बांटा जा सका है।
विज्ञापन

 जिले की सात तहसीलों लखीमपुर, मोहम्मदी, निघासन, धौरहरा, गोला, पलिया और मितौली में सर्वे के आधार पर 1,59,562 किसानों को चिह्नित किया गया, जिसमें से 61,934 किसानों को मुआवजा वितरित किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने फसलों को हुए नुकसान का सात तहसीलों में सर्वे कराया था, जिसमें एक लाख 59 हजार 562 किसानों को पात्रता सूची में शामिल कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। किसानों को उनकी फसलों को हुए नुकसान के आधार पर मुआवजा वितरण के लिए शासन से 55 करोड़ 88 लाख 30 हजार 43 रुपये की डिमांड की थी, जिसके सापेक्ष 10 माह में अब तक शासन से 31 करोड़ 35 लाख 96 हजार रुपये प्राप्त हो चुके हैं। इस धनराशि से 61,934 किसानों को चेक वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि 97,628 किसानों को अभी मुआवजे का इंतजार है। इन किसानों को वितरण के लिए जिला प्रशासन को 24 करोड़ 52 लाख 34 हजार 43 रुपये की दरकार है। अब ये धनराशि शासन से कितने समय में जिले को प्राप्त होगी और कब तक किसानों को वितरण किया जाएगा। इसको लेकर अभी अधिकारियों के पास जवाब नहीं है।
एडीएम एसपी सिंह का कहना है कि शासन से जैसे-जैसे बजट मिलता है, तुरंत ही सभी तहसीलों में किसानों को वितरण कराया जा रहा है। अभी तक 10 किस्तों में प्राप्त हुए भुगतान का वितरण कराया जा चुका है।

--
तहसीलवार चिह्नित किसान
सर्वे के आधार पर लखीमपुर तहसील में 16266, मोहम्मदी में 26651, निघासन में 6791, धौरहरा में 41942, गोला में 50302, पलिया में 8941 और मितौली में 8669 किसानों को मुआवजा देने के लिए चिह्नित किया गया था।
--
तहसील                 अवशेष डिमांड
मोहम्मदी                7,05,24,561
धौरहरा                   7,01,95,346
गोला                      5,79,34,482
मितौली                   1,74,09,650
लखीमपुर                 1,54,82,928
पलिया                     89,13,125
निघासन                   47,73,951
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed