फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Household of five houses reduced to ashes due to fire

Lakhimpur Kheri News: आग लगने से पांच घरों की गृहस्थी राख

Wed, 03 Apr 2024 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Household of five houses reduced to ashes due to fire
झोपड़ी में लगी आग-संवाद
अलीगंंज। कस्बे में मंगलवार शाम करीब सात बजे अचानक साहब लाल के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पड़ोस के पांच घर भी जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों का सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कस्बे में मंगलवार शाम साहब लाल के घर में आग लगने के बाद पड़ोस में अलग-अलग रह रहे साहब लाल के पुत्र बाल गोविंद, नीरज, सुनील, अनिल, राजेंद्र के घरों में भी आग फैल गई, जिससे उनका भी सारा सामान जल गया। इस अग्निकांड में छप्पर, खाने-पीने का सामान, गोबर की बठिया, चारपाई, कपड़े, लाही, गेहूं, धान, चावल जल गया। गनीमत रही कि गैस सिलिंडर नहीं फटा। सूचना मिलते ही अलीगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान फायर ब्रिगेेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन


हवा में उड़कर आई चिंगारी ने जला दीं 11 झोंपड़ियां
धौरहरा। मंगलवार दोपहर पछुवा हवाओं के तेज झोंके के बीच उड़कर कहीं से आई चिंगारी ने हाईवे किनारे बनीं 11 झोंपड़ियां राख कर दीं।
मंगलवार दोपहर ग्राम पंचायत सिसैया गांव में हाईवे किनारे बसे ग्रामीणों में नसरत, सफीक, सावरीन, किस्मतुन, शाहिन, शालीम, गंगा, नीतू, शुभी, चंन्द्रिका, अमोज के आशियाने जलकर खाक हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दोपहर बाद आगजनी की घटना के बाद गांव पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार आदित्य विशाल कानूनगो, सर्वेश त्रिवेदी व लेखपाल अंबरीष कुमार वर्मा ने पीड़ित व प्रभावित परिवारों को तिरपाल व राशन आदि उपलब्ध कराया। तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि प्रभावित परिवारों को मौके पर तिरपाल राशन किट आदि दी गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed