फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hot sun and humid summer Bilbilaa people

कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से बिलबिलाए लोग

Mon, 27 Jul 2015 06:40 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 27 Jul 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
Hot sun and humid summer Bilbilaa people
पिछले एक सप्ताह से वर्षा न होने से एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप से जूझना पड़ रहा है। मौसम साफ रहने से सुबह से कड़ी और चमकीली धूप से लोग बेहाल हैं। उधर तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी में इजाफा हुआ है। वर्षा न होने से खेतों में लगी धान की फसल सूखने लगी है जबकि जो लोग अब तक धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं उनकी रोपाई पिछड़ रही है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को दिनभर कड़ी धूप रही। बच्चे सुबह तो स्कूल चले गए लेकिन दोपहर में घर लौटते समय वे पसीने से तर हो गए। राह चलते लोगों को कड़ी धूप के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी इतनी ज्यादा थी कि लोगों को न घर में चैन मिला न बाहर। परेशानहाल लोग पसीना पोंछते नजर आए। उमस भरी गर्मी बाहर खुले में काम करने वाले लोगों को ज्यादा ही परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश न होने से धान की रोपाई पिछड़ रही है। जो किसान धान की रोपाई कर चुके हैं। उनके खेत में जो पानी भरा है वह गर्म होकर धान की पौध को गला रहा है।धान लगे जिन खेतों में पानी सूख गया है उसमें लगी धान की पौध सूख रही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहेल का कहना है कि इस समय बरसात न होने से धान के उत्पादन पर बुरा असर पड़ सकता है। जो किसान धान की रोपाई अभी तक नहीं कर पाए हैं उनकी रोपाई काफी पिछड़ रही है। यही इस समय खेतों में पानी भरा होना और खेत पानी से खाली होना दोनों ही नुकसानदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षा न होने की वजह से किसान ट्यूबवेल के जरिए खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई कर रहे हैं। इससे धान की उत्पादन लागत बढ़ रही है। वर्षा न होना किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

वर्षा न होने और एकाएक उमस भरी गर्मी बढ़ने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। तमाम लोग वायरल और डायरिया से जूझ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। निजी अस्पताल भी मरीजों से भरे पड़े हैं। मौसम के बदलाव से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से परेशान हैं। समाज के सभी वर्ग वर्षा की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed