{"_id":"573c75a64f1c1bd51aac6fd7","slug":"hopes-to-perform-dm-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं के निस्तारण की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान न मिलने की शिकायत की
आशा एसोसिएशन ने बुुधवार को डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें भुगतान न मिलने सहित विभिन्न समस्याओं को बताया गया है तथा समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई है।
आशाओं ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया है कि वे चौबीस घंटे तक कार्य करती हैं फिर भी विभाग के लोग उनका शोषण करते हैं। आठ माह से जिले में प्रसव संबंधी कोई भी धनराशि लाभार्थी और आशाओं को नहीं मिली है। सरकारी डॉक्टर प्राइवेट नर्सिंग होम चलाते हैं। मांग की गई कि जो आशाएं उच्च शिक्षा प्राप्त हैं उनको टीकाकरण तथा बीएचडब्ल्यू की ट्रेनिंग कराई जाए तथा वर्ष में दो बार नि:शुल्क ड्रेस उपलब्ध कराई जाए। आशाओं को कोई टोकेन नंबर उपलब्ध कराया जाए जिससे खाता खुलवाने में आसानी हो इसके अलावा अशाओं को प्रति माह नौ हजार तथा संगिनी को पंद्रह हजार रुपये मानदेय दिया जाए। आशाओं ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से सीएचसी पर ठहरने और कपड़े आदि बदलने के लिए कमरे आदि की व्यवस्था की मांग की जा रही है इसकी व्यवस्था कराई जाए। आशाओं ने डीएम से अनुरोध किया है कि समस्याओं का शीध्र ही निराकरण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रभा अवस्थी, मेहर जहां, मंजू देवी, नगीना, रंजना, प्रेमवती, लाल मती, आरती, वीना, लाडली और कांति सहित तमाम लोग उपस्थित थे।