{"_id":"5746ef754f1c1b2f2d691ed4","slug":"hopes-to-perform-cmos-have-petitioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 26 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कार्य के अनुरूप प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग
आशा सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मी सेवा संगठन की बैठक विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान पर हुई। यहां आशाओं ने समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन देकर कार्य के अनुरूप प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग की।
आशाओं ने सीएमओ को दिए ज्ञापन में बताया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन में लगभग 270 आशाएं कार्यरत हैं। उन्हें लगभग एक वर्ष की प्रोत्साहन राशि जो लगभग 40 हजार बनती है उसमें अब तक केवल पांच हजार ही दिए गए हैं शेष धनराशि नहीं मिली है, इसे अविलंब दिलाया जाए। जननी सुरक्षा योजना तथा एएनएम को पहुंचाने वाली वैक्सीन का 13 माह का भुगतान बकाया है उसे शीघ्र दिलाया जाए, पल्स पोलियो अभियान के छह चक्रों की और टीकाकरण की पांच माह की धनराशि बकाया है उसे भी दिलाया जाए। इसके अलावा एक वर्ष से सीएससी की धनराशि नहीं मिली है। आशा संगिनी को दिसंबर 2015 से तथा आशा डायरी की आठ माह से धनराशि और आशाओं के इन्सेंटिव की धनराशि एक वर्ष से नहीं मिली है जो अविलंब दिलाई जाए। मांग की सभी भुगतान कराए जाएं तथा अन्य समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष पूनम बरनवाल और मंत्री विजय लक्ष्मी सहित तमाम आशाएं शामिल थीं।