फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hopes of trains running soon between Mailani-Pilibhit increased

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-पीलीभीत के बीच जल्द ट्रेनें चलने की उम्मीद बढ़ी

Wed, 06 Mar 2024 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hopes of trains running soon between Mailani-Pilibhit increased
मैलानी। शाहगढ़-पीलीभीत के बीच चल रहे आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में है। इस रूट का संरक्षा निरीक्षण (सीआरएस) पंद्रह मार्च के आसपास होने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद ट्रेनें चलने का रास्ता साफ हो जाएगा। जिससे पीलीभीत-बरेली-दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के आमान परिवर्तन के लिए कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने तीस मई 2018 को मेगा ब्लॉक लिया था। इस दौरान आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण के बाद मैलानी से शाहगढ़ के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। वन विभाग की आपत्ति से शाहगढ़-पीलीभीत के बीच काम में बाधा आई थी। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद काम शुरू किया गया। आरवीएनएल सूत्रों के अनुसार, संदेई हाल्ट और माला स्टेशनों के बीच जंगल में वायरिंग का काम पूरा होने के साथ ही शाहगढ़ से पीलीभीत तक विद्युतीकरण का काम अब पूरा हो गया है।
विज्ञापन

माला नदी के पुल पर गर्डर लांच कर दिया गया है। एकाध रोेज में पुल पर ट्रैक बिछा लिया जाएगा। इसके अलावा पूरे सेक्शन में ट्रैक और विद्युतीकरण का काम भी पूरा हो गया है। रेलवे के संरक्षा से जुड़े अधिकारी शीघ्र ही ट्रैक का निरीक्षण करने आने वाले हैं। आरवीएनएल सूत्रों के मुताबिक, सीआरएस निरीक्षण के लिए फाइल मुख्यालय भेजा जा चुकी है और 12 से 15 मार्च के बीच ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
सीआरएस निरीक्षण के बाद जल्द चलेंगी ट्रेनें
आमान परिवर्तन होने के बाद ट्रैक का संरक्षा निरीक्षण होता है। संरक्षा निरीक्षण में सब कुछ ओके होने के बाद ट्रेन संचालन की अनुमति मिलती है। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सीआरएस निरीक्षण होते ही आचार संहिता लागू होने से पहले ही इस खंड ट्रेनेंं चलने की संभावनाएं हैं, ताकि चुनाव में सत्ता पक्ष को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed