{"_id":"59aeb2844f1c1b9c078b468e","slug":"honeypreet-leads-clue-alert-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं लगा हनीप्रीत का सुराग, अलर्ट जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं लगा हनीप्रीत का सुराग, अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो गौरीफंटा।
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
नेपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहनता से आने जाने वाले की हो रही जांच, पुलिस भी रख रही है सब पर नजर
लावारिस खड़ी कार के स्वामी की हुई पहचान, कार खड़ी कर गए हैं काठमांडू
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी/ शिष्या हनीप्रीत कौर के नेपाल जाने की आशंका को लेकर यहां आई हरियाणा पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि उसके नेपाल जाने की आशंका के मद्देनजर सीमा पर एसएसबी अलर्ट है और गहनता से हर आने जाने वालों की जांच कर रही है। इधर लावारिस खड़ी पंजाब नंबर की कार के स्वामी का पता चल गया है। एसपी के मुताबिक वह यहां कार खड़ी कर परिवार संग काठमांडू गए हैं।
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत कौर गायब हो गई है। उसके नेपाल जाने की संभावनाओं के चलते हरियाणा पुलिस यहां भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर पहुंची। इसके बाद उसने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। इसमें उन्होंने पंजाब से नेपाल को गई गाड़ियों का ब्यौरा भी देखा और कस्टम, एसएसबी आदि के स्थानीय अधिकारियों से भी वार्ता की। गौरीफंटा कैंटीन के पास एक पंजाब के नंबर की कार मिली जो कई दिनों से लावारिस खड़ी थी। इस कार को लेकर हड़कंप मच गया और कयास लगाए जाने लगे कि हनीप्रीत कहीं इसी कार से तो यहां नहीं आई। पुलिस के मुताबिक कार के स्वामी का पता चल गया है, वे कार यहां खड़ी कर काठमांडू घूूमने गए हैं। फिलहाल अभी तक हनीप्रीत का कोई भी सुराग नहीं लगा। फिर भी दूसरे दिन मंगलवार को एसएसबी समेत पुलिस अलर्ट है और हर आने जाने वाले की गहनता से जांच कर रही है।
..... आखिर किसकी हो रही थी खोज
सोमवार को हरियाणा पुलिस बाबा राम रहीम की बेटी बताई जाने वाली हनीप्रीत की तलाश में जांच कर रही थी, लेकिन स्थानीय अधिकारियों को यही जानकारी नहीं हो पाई कि जिसकी तलाश हो रही है वह महिला है या फिर पुरुष। इसके साथ ही नाम को लेकर भी कई अधिकारी दुविधा में रहे और इसी के चलते अधिकारी उसे हनीमीत बाबा भी बताते रहे। हालांकि अब पुलिस कह रही है कि उन्हें हनीमीत बाबा की नहीं हनीप्रीत कौर की तलाश है।
विज्ञापन
तो अब नहीं खड़े हो पाएंगे सीमा पर बिना जानकारी के वाहन
इस मामले के बाद गौरीफंटा पुलिस और सतर्क हो गई है वह अब नेपाल जाने वालों या फिर किसी अन्य कारण से वाहन खड़ा कर चले जाने वालों पर सख्त है। पुलिस ने अब बिना सूचना दिए गाड़ी खड़ी करने पर रोक लगा दिया है। उसने वाहन खड़े करने वालों को हिदायत भी देनी शुरू कर दी है।
काठमांडू में पकड़ा गया सोना, नेपाल में अलर्ट
काठमांडू शहर में करीब 88 किलोग्राम सोना पकड़ा गया था। जिसको लेकर नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। पुलिस ने आने जाने वालों की गहनता से जांच की। टेंपो, ई-रिक्शा, कार आदि की बारीकी से जांच की।
लावारिस मिली कार एक अन्य व्यक्ति की है जो काठमांडू गए हुए हैं। पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी खीरी।