{"_id":"5eea5bb08ebc3e432e6099c3","slug":"home-quarantine-migrant-workers-found-corona-positive-in-hariharpur-lakhimpur-news-bly4096269181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिहरपुर में होम क्वारंटीन प्रवासी श्रमिक मिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिहरपुर में होम क्वारंटीन प्रवासी श्रमिक मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
मितौली (लखीमपुर खीरी)। प्रवासी श्रमिकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को आई रिपोर्ट में मितौली क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में होम क्वारंटीन किया गया प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिला है, जो चार दिन पहले दिल्ली से आया था। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने हरिहरपुर गांव को भी कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव श्रमिक एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर भेजा है। जबकि परिवार के आठ सदस्यों को गुरुवार को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस ने गांव में बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है।
मितौली क्षेत्र के के गांव हरिहरपुर (दतेली) में 13 जून को दिल्ली में मजदूरी कर रहे तीन प्रवासी श्रमिक लौटे थे, जिनके सैंपल लेने के बाद तीनों प्रवासियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। बुधवार को तीनों प्रवासियों की रिपोर्ट आई, जिसमें 21 वर्षीय एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसडीएम दिग्विजय सिंह और सीओ शीतांशु कुमार ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने गांव में बैरिकेडिंग कराकर आने-जाने वाले रास्तों को बंद करा दिया और लोगों से घर में ही रहने की अपील की। हालांकि गांव में कोरोना मरीज की आमद को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि गांव में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ एएन चौहान ने बताया कि बुधवार को एंबुलेंस न मिलने से प्रवासी श्रमिक के परिवार के आठ सदस्यों को सैंपल के लिए गुरुवार को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। गांव में सर्वे के लिए टीमों का गठन किया गया है, जो गुरुवार को गांव के प्रत्येक घर का सर्वे करेंगी।
---
कंटेन्मेंट जोन मोहल्ला सरैयां में कोरोना संदिग्ध मिला
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच, जिला अस्पताल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदी। नगर पालिका क्षेत्र के कंटेन्मेंट जोन मोहल्ला सरैयां में कोरोना संदिग्ध मिलने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया। इधर, कंटेन्मेंट जोन में बैरिकेडिंग कर पुलिस बल को और सतर्क कर दिया गया है। सीओ प्रदीप यादव और इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि कंटेन्मेंट जोन को पूरी तरह सील किया गया है। लोगों को जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के लिए फल, सब्जी, दूध और राशन के लिए 15 दुकानदारों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला सरैयां निवासी प्रवासी मजदूर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में कंटेन्मेंट जोन के 250 मीटर परिधि के अंतर्गत आने वाले सभी परिवारों के घरों पर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। जिसमें खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेेने में तकलीफ आदि के बारे में पूछताछ की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस क्षेत्र में परीक्षण के दौरान एक और संदिग्ध व्यक्ति मिला जिसे आनन-फानन में जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। टीम में नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एसके चक, डॉ. आशुतोष शुक्ला, डॉ. धमेंद्र वर्मा, एएनएम कौशल्या देवी, लेखपाल एवं पुलिस बल मौजूद रहा।